मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में 13 मार्च को 2.3 फीसदी तक की गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती लड़ाई है। मार्च में अब तक कुल 9 कारोबारी सत्रों में से 7 में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस दौरान यह करीब 10 फीसदी गिरा है। 13 मार्च को लगातार तीसरे दिन इस इंडेक्स में गिरावट आई।
