Get App

Midwest पर मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज, शेयर में आगे 48% तक तेजी की जताई उम्मीद

Midwest Share Price: बुल केस सिनेरियो में मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि FY25-28 के दौरान औसत ग्रेनाइट वॉल्यूम 12% CAGR दर्ज करेगा। FY25-28 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 40% और EBITDA 56% CAGR से बढ़ेगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 4:27 PM
Midwest पर मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज, शेयर में आगे 48% तक तेजी की जताई उम्मीद
Midwest अक्टूबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

हाल ही में लिस्ट हुई मिडवेस्ट लिमिटेड के शेयर शुक्रवार, 26 दिसंबर को 4.6% तक चढ़े। BSE पर शेयर 1700.65 रुपये के नए पीक पर पहुंच गया। बाद में 3.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 1685 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक को पहला एनालिस्ट कवरेज मिला है। मोतीलाल ओसवाल ने मिडवेस्ट के शेयर पर "बाय" रेटिंग और ₹2000 प्रति शेयर के प्राइस टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया है। बुल केस सिनेरियो में मोतीलाल ओसवाल का प्राइस टारगेट ₹2500 प्रति शेयर है, जो क्लोजिंग प्राइस से 48% ज्यादा है।

मिडवेस्ट अक्टूबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 451.10 करोड़ रुपये का IPO 92.36 गुना भरा था। कंपनी का मार्केट कैप 6000 करोड़ रुपये है। प्रमोटर्स के पास 77.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर एक महीने में 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

5 साल में 21% से ज्यादा CAGR

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, मिडवेस्ट का कोर मजबूत है, डायवर्सिफिकेशन स्ट्रेटेजिक है और प्रॉफिटेबिलिटी बेहतर है। यह कंपनी भारत में प्रीमियम ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर और एक्सपोर्टर है। यह एब्सोल्यूट ब्लैक ग्रेनाइट की एक दिग्गज कंपनी है। कंपनी वर्टिकली-इंटीग्रेटेड है और इसकी सप्लाई चेन 20 खदानें ऑपरेट करती है। मिडवेस्ट ने वित्त वर्ष 2025 में ₹630 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट किया। पिछले 5 सालों में कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 21% से ज्यादा रही है। ब्रोकरेज ने नोट में कहा है कि मिडवेस्ट के ग्रेनाइट (कोर ऑपरेशंस) का वॉल्यूम FY28 तक नई खदानों और क्लस्टर-बेस्ड एक्सपेंशन के जरिए ₹1,50,000 प्रति क्यूबिक मीटर (cbm) तक बढ़ने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि FY25-28 के दौरान मिडवेस्ट के रेवेन्यू और EBIT दोनों में 12% की CAGR से बढ़ोतरी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें