Mishtann Foods Share Price: मिष्टान फूड्स के शेयरों में आज 9 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन 20 प्रतिशत की गिरावट और शेयर अपने लोअर सर्किट सीमा पर पहुंच गया। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने हाल ही में कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके बाद से निवेशकों में इसके शेयर बेचने की होड़ लग गई है। पिछले 2 दिन में यह शेयर करीब 36% लुढ़क चुका है। SEBI ने यह नोटिस करीब 100 करोड़ रुपये के फंड में गड़बड़ी के आरोप में जारी किया है। SEBI का कहना है कि कंपनी ने इस फंड का दुरुपयोग किया या ग्रुप की की संस्थाओं के जरिए इसे डायवर्ट किया गया। साथ ही SEBI ने कंपनी के एमडी और अन्य कई डायरेक्टरों को अगले आदेश तक शेयर बाजार की किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बैन कर दिया है।
