Mitesh Thakkar Top Picks: दमदार कमाई के लिए लॉन्ग टर्म में इन बेस्ट ट्रेडिंग स्टॉक पर लगाए दांव, मिलेगा मोटा मुनाफा

Mitesh Thakkar Top Picks: एफएमसीजी सेक्टर में डाबल, एचयूएल में ट्रेडिंग और निवेश दोनों लिहाज से बेहतर नजर आ रहा है। लिहाजा इन शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। ऐसे में आइए मितेश के लॉन्ग टर्म के बेस्ट ट्रेडिंग स्टॉक्स में डालते हैं एक नजर जो आपको मोटा मुनाफा कमा कर देने का दम रखते हैं

अपडेटेड Aug 24, 2024 पर 11:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मितेश ने आगे कहा कि सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी सेक्टर में मजबूती देखने को मिल रही है। इंफोसिस, टीसीएस ने अपना ऑलटाइम हाई पार किया है।

Mitesh Thakkar Top Picks:बाजार की चाल पर बात करते हुए टेक्निकल एनालिस्ट मितेश ठक्कर ने कहा कि इंडेक्स में जिस तरह से हमने 1-2 अगस्त के बीच निफ्टी में गैप देखा था अभी निफ्टी उसी गैप एरिया के आसपास कारोबार कर रहा हैं। निफ्टी के अपने इस गैप को पार करने के लिए बैंक निफ्टी से सपोर्ट चाहिए जो कि 51000-51100 पर है। अगर बैंक निफ्टी इस लेवल को पार करता है तो बाजार को ऊपरी स्तर पर मोमेंटम मिलेगा। हालांकि मिडियम टर्म निफ्टी-बैंक निफ्टी का चार्ट पॉजिटीव है लेकिन शॉर्ट टर्म में इसमें मजबूती नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते निफ्टी-बैंक निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ सकता है। बैंक निफ्टी अगर निफ्टी को सपोर्ट नहीं करता है तो निफ्टी के लिए 24900-24950 के स्तर को पार करना काफी मुश्किल होगा। मितेश ने कहा कि आनेवाले कुछ दिनों के लिए निफ्टी में 24900-24940 की रेंज में दिखाई दे सकता है।

मितेश ने आगे कहा कि सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी सेक्टर में मजबूती देखने को मिल रही है। इंफोसिस, टीसीएस ने अपना ऑलटाइम हाई पार किया है। वहीं एचसीएल टेक भी अपने ऑलटाइम हाई को पार करने की कोशिश कर रहा है। बाजार में अगर थोड़ा करेक्शन आता है तो इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक जैसे शेयरों में निवेश करने की सलाह होगी। वहीं एफएमसीजी सेक्टर में डाबल, एचयूएल में ट्रेडिंग और निवेश दोनों लिहाज से बेहतर नजर आ रहा है। लिहाजा इन शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। ऐसे में आइए मितेश के लॉन्ग टर्म के बेस्ट ट्रेडिंग स्टॉक्स में डालते हैं एक नजर जो आपको मोटा मुनाफा कमा कर देने का दम रखते हैं।

मितेश ठक्कर के लॉन्ग टर्म में बेस्ट ट्रेडिंग आइडिया


Atul Ltd: खरीदें, स्टॉपलॉस 7000 रुपये, लक्ष्य 10000-13800 रुपये

मंथली चार्ट पर स्टॉक गिरावट वाले चैनल से बाहर आने में कामयाब रहा है और मूविंग एवरेज और इंडिकेटर्स के बढ़ते मोड में होने के कारण स्टॉक 10000 के अपने पिछले हाई से गिरा था। स्टॉक ने अपना पूरा डाउनवर्ड ट्रेड को रिवर्स किया है और यह अभी 7000-7900 के बीच ट्रेड कर रहा है। स्टॉक अगर 7600 - 7400 पर जाता है तो इसमें 7000 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर निवेश कर सकते है । स्टॉक में 10000 रुपये से 13800 रुपये तक का टारगेट आसानी सेदेखने को मिल सकता है।

Jubilant Food- खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 565 रुपये, लक्ष्य 1000 रुपये से ज्यादा

मितेश ने कहा कि 2-3 साल के करेक्शन के बाद स्टॉक का लॉन्ग चार्ट फिर से मजबूत हुआ है। स्टॉक का पिछला हाई 800 रुपये पर था जो जल्द ही फिर आ सकता है। मौजूदा स्तर से स्टॉक में 50-60 फीसदी तक की तेजी संभव है। लिहाजा इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है। अगर यह स्टॉक 630 - 610 रुपये के रेंज में मिलता है तो इसमें 1000 रुपये से अधिक के टारगेट के लिए खरीदारी करें।

PAGE IND- खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 37500 रुपये, लक्ष्य 55000 - 60000 रुपये से ज्यादा

लॉन्ग टर्म के लिहाज से मितेश को पेज इंडस्ट्रीज का शेयर भी काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टॉक फिर से तेजी के लिए तैयार हो रहा है। 40,000-41000 रुपये के आसपास स्टॉक में और खरीदारी करें। 1 साल में यह शेयर 55000 - 60000 रुपये का टारगेट दिखा सकता है। इसके लिए 37500 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

Supriya- खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 470रुपये, लक्ष्य 750 - 800 रुपये से ज्यादा

लिस्टिंग हाई से स्टॉक गिरने के बाद स्टॉक ने 480 - 490 रुपये के लेवल को पार किया। मितेश का कहना है कि स्टॉक को Accumulate करें। स्ट़ॉक में 750-800 रुपये के लक्ष्य के लिए 470 रुपये के नीचे का स्टॉपलॉस लगाए।

बाजार में कंसोलिडेशन का दौर रहेगा जारी, लंबी अवधि के नजरिए से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्पेस अच्छा- वैभव सांघवी

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।