Global Market: ग्लोबल मार्केट से बाजार के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, कैश और फ्यूचर्स में FIIs की करीब 2,500 करोड़ रुपये की खरीदारी रही। एशिया में मिलाजुला कामकाज हो रहा है। उधर कल अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही। S&P 500 और Nasdaq ने नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ भी 370 प्वाइंट उछला आया। रिकॉर्ड हाई से महज 500 अंक दूर है।
