Get App

वेस्ट एशिया संकट से निपटने का मोदी मंत्र, जानिए किन शेयरों और सेक्टरों पर पड़ सकता है असर

पीएम ने विदेश यात्राएं टालने का अह्ववान करते हुए कहा है कि देशहित में खाने के तेल और फर्टिलाइजर इस्तेमाल में कटौती करें, फर्टिलाइजर की जगह प्राकृतिक खेती अपनाएं। पीएम ने वर्क फ्रॉम होम की भी वकालत करते हुए ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस अपनाने की भी अपील की है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 11, 2026 पर 9:55 AM
वेस्ट एशिया संकट से निपटने का मोदी मंत्र, जानिए किन शेयरों और सेक्टरों पर पड़ सकता है असर
Stock Market news : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार के लिए Q1 काफी खराब होने वाला है। Q4 में कच्चे तेल का इतना असर नहीं पड़ा था। लेकिन Q1 में कच्चा तेल एक बहुत बड़ा फैक्टर रहेगा

वेस्ट एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने देश से बड़ी अपील की है। इसमें कहा गया है कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल-डीजल का संभलकर इस्तेमाल करें , 1 साल तक सोना ना खरीदें। पीएम ने विदेश यात्राएं टालने का अह्ववान करते हुए कहा है कि देशहित में खाने के तेल और फर्टिलाइजर इस्तेमाल में कटौती करें, फर्टिलाइजर की जगह प्राकृतिक खेती अपनाएं। पीएम ने वर्क फ्रॉम होम की भी वकालत करते हुए ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस अपनाने की भी अपील की है।

PM मोदी के अपील की वजह

विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ये कदम जरूरी है। इस साल 10 लाख करोड़ रुपए का तेल आयात हुआ है। गोल्ड इंपोर्ट में सालाना 6 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। विदेश यात्रा में भी 3 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। बता दें कि फर्टिलाइजर आयात में सालाना 1.50 लाख करोड़ रुपए खर्च होते हैं।

PM मोदी की बड़ी अपील से इन शेयरों और सेक्टरों पर होगा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें