Get App

MOIL Share Price: प्रोडक्शन और सेल्स के आंकड़ों मे भरी चाबी, 12% उछल गए शेयर

MOIL Share Price: मैंगनीज अयस्क निकालने वाली MOIL के शेयरों की आज लगातार चौथे दिन भी जमकर खरीदारी हो रही है। आज की बात करें तो इसके शेयर 12 फीसदी से अधिक उछल गए। फरवरी में इसके मैंगनीज अयस्क का उत्पादन सालाना आधार पर 15 फीसदी उछलकर 1.51 लाख टन पर पहुंच गया। इसके चलते शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 3:43 PM
MOIL Share Price: प्रोडक्शन और सेल्स के आंकड़ों मे भरी चाबी, 12% उछल गए शेयर
चार दिन में MOIL के शेयर 18 फीसदी से अधिक उछलकर आज इंट्रा-डे में BSE पर 313.25 रुपये पर पहुंच गए।

MOIL Share Price: मैंगनीज अयस्क निकालने वाली MOIL के शेयरों की आज लगातार चौथे दिन भी जमकर खरीदारी हो रही है। आज की बात करें तो इसके शेयर 12 फीसदी से अधिक उछल गए। फरवरी में इसके मैंगनीज अयस्क का उत्पादन सालाना आधार पर 15 फीसदी उछलकर 1.51 लाख टन पर पहुंच गया। इसके चलते शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। चार दिन में यह 18 फीसदी से अधिक उछलकर आज इंट्रा-डे में BSE पर यह 313.25 रुपये पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में 7.17 फीसदी की बढ़त के साथ 299.55 रुपये पर बंद हुआ है। 28 फरवरी को यह करीब 3 फीसदी टूटकर 264.60 रुपये पर बंद हुआ था।

कैसी है कारोबारी सेहत

MOIL का मैंगनीज अयस्क उत्पादन फरवरी में सालाना आधार पर 15 फीसदी उछलकर 1.51 लाख टन पर पहुंत गया। वहीं अप्रैल-फरवरी 2024 में यह 37 फीसदी उछलकर 15.84 लाख टन पर पहुंच गया। रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि यह इसका किसी भी वित्त वर्ष में अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। सेल्स के मोर्चे पर भी इसने बड़ी उपलब्धि हासिल की। फरवरी में इसका सेल्स सालाना आधार पर 18 फीसदी उछलकर 1.56 लाख टन पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल-फरवरी 2024 में इसका सेल्स 32 फीसदी उछलकर 13.91 लाख टन पर पहुंच गया।

MOIL को लेकर ब्रोकरेज का क्या है रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें