MOIL Shares: सरकारी कंपनी के शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, किया ये बड़ा ऐलान

MOIL Shares: सरकारी कंपनी MOIL के शेयरों में आज 17 मार्च को भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा पर पहुंच गए। हालांकि इससे पहले शुरुआती कारोबार में यह शेयर 52-सप्ताह के निचले स्तर तक गिर गया था, लेकिन इसके बाद इस तेज रिकवरी की

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
MOIL Shares: MOIL के शेयरों में यह तेजी कंपनी की ओर से उत्पादन लक्ष्य के ऐलान के बाद आई

MOIL Shares: सरकारी कंपनी MOIL के शेयरों में आज 17 मार्च को भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा पर पहुंच गए। हालांकि इससे पहले शुरुआती कारोबार में यह शेयर 52-सप्ताह के निचले स्तर तक गिर गया था, लेकिन इसके बाद इस तेज रिकवरी की।

कारोबार के दौरान MOIL का शेयर ₹264.6 के निचले स्तर तक फिसला था, लेकिन बाद में खरीदारी बढ़ने से यह करीब 297.65 रुपये के स्तर तक पहुंच गया और 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपर सर्किट सीमा को छू लिया।

उत्पादन लक्ष्य ने बढ़ाया भरोसा

MOIL के शेयरों में यह तेजी कंपनी की ओर से उत्पादन लक्ष्य के ऐलान के बाद आई। कंपनी ने बताया कि वह मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 9 लाख टन मैंगनीज के उत्पादन का लक्ष्य रख रही है, जो तीसरी तिमाही के उत्पादन से लगभग दोगुना है। इस घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और शेयर में खरीदारी तेज हो गई।


2030 तक बड़े विस्तार की योजना

MOIL ने लॉन्ग-टर्म विस्तार की योजना भी साझा की है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह वित्त वर्ष 2030 तक अपने मैंगनीज ओर उत्पादन को वित्त वर्ष 2025 के स्तर से दोगुना कर दे। इसके अलावा कंपनी अपने बाजार हिस्सेदारी को भी मौजूदा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक ले जाना चाहती है।

उत्पादन क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी

कंपनी की योजना है कि वह वित्त वर्ष 2030 तक मैंगनीज ओर उत्पादन को बढ़ाकर 3.5 मिलियन टन तक पहुंचाए, जो फिलहाल लगभग 2.35 मिलियन टन है। यह संकेत देता है कि कंपनी आने वाले सालों में उत्पादन क्षमता और बाजार हिस्सेदारी दोनों बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

कारोबार का दायरा

MOIL की खनन गतिविधियां महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा जिलों के अलावा मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फैली हुई हैं। कंपनी विभिन्न ग्रेड के मैंगनीज अयस्क का उत्पादन करती है।

यह भी पढ़ें- Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से तूफानी तेजी; सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।