80 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयर 40% तक चढ़े, बाजार सपाट बंद, अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स के न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स, फोर्स मोटर्स, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स, V2 रिटेल, न्यूरेका, ब्राइटकॉम ग्रुप, द हाई-टेक गियर्स जैसे स्टॉक्स में 26-40 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। जबकि एसईपीसी, सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी, एसवीपी ग्लोबल टेक्सटाइल्स, सिंटेक्स प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में 10-18 प्रतिशत की गिरावट रही
LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि निफ्टी को 18,450-18,500 पर सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसमें रेजिस्टेंस 18,650 और 18,800 के लेवल पर रहने का अनुमान है
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क 2 जून को समाप्त हफ्ते में लगभग अपरिवर्तित रहे। ब्रॉडर इंडेक्सेस में खरीदारी, रियल्टी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन और बेहतर मैक्रो और ऑटो बिक्री डेटा के पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद भी बाजार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 45.42 अंक बढ़कर 62,547.11 पर बंद हुआ। निफ्टी 34.75 अंक बढ़कर 18,534.1 पर बंद हुआ। हालांकि ब्रॉडर मार्केट ने बेहतर प्रदर्शन किया। सप्ताह के लिए बीएसई मिडकैप इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत बढ़ा। जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स 2.4 प्रतिशत बढ़ा। लार्ज कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन (Sectoral performance)
पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान बीएसई रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑटो इंडेक्स में लगभग 1.5-3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसई का ऑयल एंड गैस एंड एनर्जी इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत टूटा।
मई की बिक्री के आंकड़ों से ऑटो इंडेक्स को बूस्ट मिला। बजाज ऑटो ने मई महीने में 3,55,148 गाड़ियों की बिक्री करने की वजह से इसके स्टॉक में 29 प्रतिशत का उछाल आया। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 9,167 ट्रैक्टरों की बिक्री करके मई के उच्चतम आंकड़े दर्ज किये। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में करीब 4 प्रतिशत, मीडिया में 3 प्रतिशत और हेल्थकेयर में 2.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ। एनर्जी इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत नीचे था।
बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.4 प्रतिशत की बढ़त रही। इसमें शामिल Nucleus Software Exports, Force Motors, Centum Electronics, V2 Retail, Nureca, Brightcom Group, The Hi-Tech Gears and Kopran में 26-40 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।
दूसरी तरफ SEPC,Sunflag Iron and Steel Company, SVP Global Textiles, Sintex Plastics Technology, Campus Activewear, Technocraft Industries (India), Greaves Cotton, Precision Wires India, City Union Bank, Zuari Agro Chemicals, United Drilling Tools, Navkar Corporation and Xelpmoc Design and Tech के शेयरों में 10-18 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।
बाजार दायरे में करेगा कारोबार (Range-bound activity)
Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा, "तकनीकी रूप से इंडेक्स (निफ्टी) ने मजबूत ओपनिंग के बाद लगातार प्रॉफिट बुकिंग का सामना किया। इसने वीकली चार्ट में एक स्मॉल बेयरिश कैंडल बनाया। जो निगेटिव रुझान का संकेत देता है।"
उन्होंने कहा कि मीडियम टर्म मार्केट स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना हुआ है। लेकिन मौजूदा एक्टिविटी दायरे में दिखाई देती है। बुल्स के लिए तत्काल ब्रेकआउट स्तर 18,600 है। जिसके ऊपर इंडेक्स 18,700-18,750 की ओर रैली कर सकता है।
वहीं नीचे गिरने पर निफ्टी में 18,500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। ये लेवल टूटने पर निफ्टी 18,375 के 20-डे सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) की ओर फिसल सकता है। उन्होंने कहा इसके आगे की गिरावट बाजार को 18,300 तक ले जा सकती है।
अठावले ने कहा, "बैंक निफ्टी के लिए, 43,800 पर 20-डे एसएमए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर है। इसके ऊपर ट्रेड करने से ये वापस 44,400 का स्तर छू सकता है। जबकि सपोर्ट स्तर के नीचे जाने से 43,500-43,300 की ओर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।"
पिछले हफ्ते के दौरान इक्विटी में विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 6,519.73 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) ने 1,043.1 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।
LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने एक मंदी का क्रॉसओवर दिखाया है। जो कीमतों में संभावित गिरावट का संकेत देता है। बाजार का ओवरऑल सेंटीमेंट साइडवे रहने की उम्मीद है। इससे निकट अवधि में स्पष्ट दिशा की कमी का संकेत मिलता है।
निफ्टी को 18,450-18,500 पर सपोर्ट मिलने की संभावना है। जबकि इसमें रेजिस्टेंस 18,650 और 18,800 के लेवल पर रहने का अनुमान है।
Sharekhan by BNP Paribas जतिन गेडिया की राय
जतिन गेडिया ने कहा कि पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान निफ्टी कंसोलिडेट हुआ लेकिन आने वाले हफ्ते में फिर से ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना है। शॉर्ट टर्म के नजरिये से हम 18,800 के लक्ष्य के लिए इंडेक्स पर अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए हुए हैं।
निफ्टी में 18,460-18,420 का स्तर अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। जबकि निफ्टी में 18,600-18,660 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)