Get App

Morepen Labs ने लॉन्च किया ₹250 करोड़ का QIP, शेयर 5% उछला

Morepen Labs Stock Price: पिछले एक साल में मोरपेन लैब्स के शेयर की कीमत दोगुनी हो गई है। कंपनी एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स और जेनरिक फॉर्म्यूलेशंस बनाती और बेचती है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 38.22 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 61.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। QIP का इंडीकेटिव प्राइस 54.37 रुपये प्रति शेयर है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 4:06 PM
Morepen Labs ने लॉन्च किया ₹250 करोड़ का QIP, शेयर 5% उछला
2 अगस्त को सुबह बीएसई पर Morepen Labs का शेयर मामूली गिरावट के साथ 59.67 रुपये पर खुला।

Morepen Labs Share Price: फार्मा कंपनी मोरपेन लैबोरेटेरीज के शेयर में 2 अगस्त को 5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। कंपनी ने 1 अगस्त को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट लॉन्च किया, जिसके लिए फ्लोर प्राइस 57.23 रुपये प्रति शेयर है। सीएनबीसी आवाज ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यह इश्यू 250 करोड़ रुपये का है, जिसमें ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है। इश्यू का इंडीकेटिव प्राइस 54.37 रुपये प्रति शेयर है और मोतीलाल ओसवाल इस इश्यू के लिए बैंकर हैं।

2 अगस्त को सुबह बीएसई पर कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 59.67 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत चढ़ा और 63 रुपये के हाई पर पहुंच गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.65 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 3200 करोड़ रुपये है।

पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 61.78% हिस्सेदारी

मोरपेन लैब्स ने फरवरी 2024 में शेयर इश्यू के लिए बोर्ड की मंजूरी मांगी थी और मार्च, 2024 में कंपनी की असाधारण आम बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। Morepen Laboratories एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs) और जेनरिक फॉर्म्यूलेशंस बनाती और बेचती है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 38.22 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 61.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें