MOTHERSON Share Price : QIP की इश्यू साइज से 4 गुना ज्यादा डिमांड, 5% से ज्यादा भागा संवर्धन मदरसन का शेयर

SAMIL share price : सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी को मुताबिक कंपनी के QIP को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। QIP की रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान और क्षमता विस्तार पर किया जाएगा। संवर्धन मदरसन के रकम जुटाने से बैलेंसशीट को मजबूती मिलेगी

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement
SAMIL की EMS सेगमेंट में एंट्री की तैयारी है। कंपनी की EMS सेगमेंट में 2600 करोड़ रुपए निवेश की योजना है

SAMIL stock price : संवर्धन मदरसन में आज करीब 5 फीसदी की तेजी आई है। संवर्धन मदरसन में क्या चल रहा है यह बताते हुए यतिन मोता ने कहा कि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी को मुताबिक कंपनी के QIP को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। QIP की रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान और क्षमता विस्तार पर किया जाएगा। संवर्धन मदरसन के मेगा प्लान के तहत 6400 करो़ड़ रुपए का QIP लॉन्च किया गया है। CCD (Compulsorily Convertible Debentures) के जरिए 2250 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबित QIP में इश्यू साइज से 4 गुना ज्यादा डिमांड देखने को मिली है।

संवर्धन मदरसन पर बाजार बुलिश क्यों?

संवर्धन मदरसन के रकम जुटाने से बैलेंसशीट को मजबूती मिलेगी। कर्ज भुगतान और कैपेक्स पर रकम का इस्तेमाल होगा। इस धन उगाही से डेट-टू-EBITDA 1.5 गुना से घटकर 1 गुना पर आ सकता है।


IT Stocks & Accenture: 5% की गिरावट के बाद Accenture का रिटर्न हुआ ज़ीरो, निफ्टी IT को भी लगा झटका, अब क्या हो रणनीत?

EMS सेगमेंट में संवर्धन मदरसन की एंट्री

SAMIL ( संवर्धन मदरसन ) की EMS सेगमेंट में एंट्री की तैयारी है। कंपनी की EMS सेगमेंट में 2600 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए EMS में एंट्री करेगी। कंपनी वित्त वर्ष 2026 से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में क्षमता विस्तार करेगी। BIEL क्रिस्टल के साथ JV में निवेश कंपनी का निवेश होगा। बता दें कि BIEL क्रिस्टल स्मार्टफोन का ग्लास और कंपोनेंट बनाती है।

कैसी रही शेयर की चाल

MOTHERSON की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर फिलहाल 9.11 4.67 फीसदी की बढ़त के साथ 204 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 208.60 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 1 फीसदी और 1 महीने में 9.77 फीसदी भागा है। तीन महीने में इसने 13.05 फीसदी रिटर्न दिया है। इस साल अब तक ये शेयर 100.01 फीसदी भागा है। 1 साल में इसने 105.42 फीसदी और तीन साल में 3 में 37.12 फीसदी रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।