Get App

Cyient के शेयर से एग्जिट का आ गया टाइम! मोतीलाल ओसवाल ने दी 'सेल' रेटिंग

Cyient Share Price: मोतीलाल ओसवाल ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि साइएंट के DET बिजनेस ने मार्च 2026 तिमाही में 16.3 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। DET बिजनेस का एडजस्टेड EBIT मार्जिन 12.4 प्रतिशत रहा, जो ब्रोकरेज के 12.7 प्रतिशत के अनुमान से कम है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 25, 2026 पर 12:08 PM
Cyient के शेयर से एग्जिट का आ गया टाइम! मोतीलाल ओसवाल ने दी 'सेल' रेटिंग
ब्रोकरेज ने Cyient के शेयर के लिए 830 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

IT कंपनी साइएंट के शेयरों में आगे 5 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। ऐसा अनुमान मोतीलाल ओसवाल के प्राइस टारगेट से मिला है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने साइएंट के जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद इसके शेयर पर अपनी राय रखी है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 64.9 प्रतिशत गिरकर 65.5 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 186.4 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 0.92 प्रतिशत बढ़कर 1,926.9 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 1,909.2 करोड़ रुपये था।

मोतीलाल ओसवाल ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि साइएंट के DET (डिजिटल, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी) बिजनेस ने मार्च 2026 तिमाही में 16.3 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। यह कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) के हिसाब से तिमाही आधार पर 2.4 प्रतिशत कम है। यह ब्रोकरेज के 2.1 प्रतिशत की ग्रोथ के अनुमान से कम रहा। CC टर्म में ट्रांसपोर्टेशन और मोबिलिटी में तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। वहीं नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर में 3.6 प्रतिशत और स्ट्रेटेजिक यूनिट्स में 12.4 प्रतिशत की गिरावट आई।

DET बिजनेस का एडजस्टेड EBIT मार्जिन 12.4 प्रतिशत रहा, जो ब्रोकरेज के 12.7 प्रतिशत के अनुमान से कम है। DET का एडजस्टेड शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 7.6 प्रतिशत और सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत घटकर 138.2 करोड़ रुपये रह गया। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'सेल' रेटिंग के साथ 830 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का क्या है मानना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें