Motilal Oswal Q3 Results: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत बढ़कर ₹565.9 करोड़ हो गया। वहीं रेवेन्यू में 18 प्रतिशत की अच्छी बढ़त दर्ज हुई और यह ₹2,111.6 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने ₹6 प्रति इक्विटी शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
