Radico Khaitan Stock Price: शराब कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 3,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर के 26 मई को BSE पर बंद भाव से 23% ज्यादा है। रेडिको खेतान के प्रमुख ब्रांड्स में 8PM, मैजिक मोमेंट्स, रॉयल रणथंभौर, रामपुर सिंगल मॉल्ट, आफ्टर डार्क, मॉर्फियस, कोंटेसा और जैसलमेर शामिल हैं। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, रेडिको खेतान कंज्यूमर शेयरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक रहा है। इसने पिछले 10 वर्षों में 25 गुना और पिछले 5 वर्षों में 8 गुना रिटर्न दिया है।
