आने वाले हफ्ते में निफ्टी को अगर अप्रैल के हाई पर वापस पहुंचना है तो 24,500-24,550 के रेजिस्टेंस जोन को मजबूती से पार करना होगा। वहीं बैंक निफ्टी अगर 58,600 के ऊपर लगातार बना रहता है, तो 59,200 की ओर रैली का रास्ता खुल सकता है। ऐसा मानना है SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का। उन्होंने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में निफ्टी को लेकर क्या उम्मीद जताई, नए शुरू हो रहे सप्ताह के लिए उनके टॉप स्टॉक आइडियाज क्या हैं, आइए जानते हैं...
