Get App

Movers & Shakers : जानिए पिछले हफ्ते किन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन दिखा

शुक्रवार को आरबीआई (RBI) के इंट्रेस्ट रेट नहीं बढ़ाने से मार्केट का मूड अच्छा रहा। हालांकि, इससे पहले तीन बाजार का सेंटिमेंट कमजोर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2022 पर 2:30 PM
Movers & Shakers : जानिए पिछले हफ्ते किन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन दिखा
भारत डायनेमिक्स के शेयर में बीते हफ्ते 26 फीसदी उछाल आया। इसकी वजह यह है कि सरकार ने मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की लोकल परचेंजिंग बढ़ाने का ऐलान किया है।

बीते हफ्ते शेयर बाजार (Indian Stock Markets) में खूब उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, हफ्ते के आखिर में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सोमवार को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में एचडीएफसी (HDFC) के मर्जर की खबर से बाजार में जबर्सदस्त तेजी आई।

फिर, तीन दिन बाजार का सेंटिमेंट कमजोर रहा। यूक्रेन क्राइसिस और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) का आक्रामक रुख इसकी वजह रही। शुक्रवार को आरबीआई (RBI) के इंट्रेस्ट रेट नहीं बढ़ाने से मार्केट का मूड अच्छा रहा। हम आपको ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बीते हफ्ते सबसे ज्यादा एक्शन दिखा।

भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics)

इस शेयर में 26 फीसदी उछाल आया। इसकी वजह यह है कि सरकार ने मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की लोकल परचेंजिंग बढ़ाने का ऐलान किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 101 इक्विपमेंट और प्लेटफॉर्म की तीसरी लिस्ट जारी की। इनकी खरीदारी सिर्फ डोमेस्टिक मार्केट में की जाएगी। इनमें नेवी के लिए यूटिलिटी हेलीकॉप्टर्स, लाइट टैंक्स, स्मॉल अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स शामिल हैं। इसका सीधा फायदा भारत डायनेमिक्स को होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें