MPS लिमिटेड के बोर्ड की ओर से बोनस शेयर्स जारी करने के प्रपोजल पर 27 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में विचार करने की रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर्स में मंगलवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। BSE पर कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़कर 734 रुपये के निकट कारोबार कर रहा था। हालांकि बाद में यह तेजी घट गई। दोपहर 2.35 पर MPS के शेयर 4% ऊपर 709.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 27 अक्टूबर को फाइनेंशियल रिजल्ट्स और कंपनी के इक्विटी शेयर्स के बायबैक के प्रपोजल पर विचार करने के लिए मीटिंग होगी।
बोनस शेयर्स को जारी करने का उद्देश्य शेयर्स के लिए लिक्विडिटी बढ़ाना और शेयर के प्राइस में कमी करना होता है, जिससे यह इनवेस्टर्स के लिए किफायती बन सके। मौजूदा शेयरहोल्डर्स को फुली पेड अतिरिक्त शेयर्स जारी करने को बोनस शेयर्स कहा जाता है।
कंपनी टेक्नोलॉजी, डिजिटल पब्लिशिंग, क्रिएटिव और इंटरएक्टिव सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। इस वर्ष MPS के शेयर्स में इस वर्ष अभी तक लगभग 97 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले एक वर्ष के दौरान कंपनी का शेयर प्राइस लगभग 90 प्रतिशत बढ़ा है।