MRF Share Price: इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड (MRF) के शेयरों में मौजूदा भाव से 20 फीसदी की बढ़त की उम्मीद जताई है। दरअसल, Q4 में कंपनी का मुनाफा 29 फीसदी बढ़ा जबकि रेवेन्यू में 11.4 फीसदी की तेजी दिखी।CLSA ने स्टॉक पर ना केवल "Buy" रेटिंग को बरकरार रखा है बल्कि इसके टारगेट प्राइस में भी बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के टारगेट प्राइस को पहले के 1,28,599 रुपये प्रति शेयर से करीब 30 फीसदी बढ़ाकर 1,68,426 रुपये प्रति शेयर किया है। यह नया टारगेट प्राइस कंपनी के बुधवार 8 मई के बंद भाव 1,40,420 रुपये से करीब 28,000 रुपये अधिक है।
जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर492.74 करोड़ रुपये पर रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 370.52 करोड़ रुपये पर रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 7074.82 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 6349.36 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 6526.87 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2024 तिमाही में 5915.83 करोड़ रुपये के थे।
2.45 बजे के आसपास एमआरएफ का शेयर 1,460.00 रुपये यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 138,885 रुपये पर नजर आया।
ब्रोकरेज का मानना है कि यह तिमाही MRF के मार्जिन में उछाल की शुरुआत है। CLSA ने कहा, "हमारा मानना है कि घरेलू प्राकृतिक रबर की कीमतों में अभी सुधार आना बाकी है और आने वाले महीनों में यह भी मार्जिन बढ़ाने में मदद करेगा। सीएलएसए के मुताबिक MRF ने पैसेंजर कार रेडियल (PCR) सेगमेंट में अपने कंपिटीशन को पीछे छोड़ा है और रेडियल बस और ट्रक (RBT) सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी 400 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 31% किया है।
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए को उम्मीद है कि कारोबारी साल 2025-2027 के दौरान MRF की आय में 9% CAGR के ग्रोथ हो सकती है और मार्जिन में 14.3% से 350 बेसिस प्वाइंट का उछाल भी संभव है।
इतना ही नहीं ब्रोकरेज फर्म ने MRF का टारगेट वैल्युएशन भी 20x से बढ़ाकर 22x कर दिया। कच्चे माल की कीमतें कम होने से मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। CLSA ने कहा, "चौथी तिमाही में ग्रॉस मार्जिन सुधार से कारोबारी साल 2025-2027 में 33% की मजबूत आय ग्रोथ होगी। सीएलएसए ने कहा, "हमें उम्मीद है कि चौथी तिमाही में ग्रॉस मार्जिन में सुधार होगा, जो वित्तीय वर्ष 2025-2027 में 33 फीसदी की मजबूत आय CAGR के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा, जो री- रेटिंग को सही ठहराएगा।"
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।