Get App

Dividend Stock: सरकारी कंपनी दे रही डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Dividend Stock: सरकारी कंपनी MRPL ने FY26 के लिए ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 11 मार्च 2026 तय है। तीसरी तिमाही में मुनाफा और EBITDA में तेज बढ़त दर्ज हुई। जानिए शेयर प्राइस, रिटर्न और बिजनेस डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 11:17 PM
Dividend Stock: सरकारी कंपनी दे रही डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल
MRPL का शेयर 2 मार्च को बीएसई पर 4.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹187.95 पर बंद हुआ।

Dividend Stock: सरकारी कंपनी MRPL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। कंपनी ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर ₹4 का डिविडेंड देगी। यह 40 प्रतिशत के बराबर है।

कंपनी ने 11 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम शेयरधारकों की सूची में होंगे, वही डिविडेंड पाने के पात्र होंगे। यह अंतरिम डिविडेंड 2 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले पात्र शेयरधारकों को चुका दिया जाएगा।

तीसरी तिमाही में मुनाफे में तेज उछाल

MRPL का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹1,451 करोड़ रहा। सितंबर तिमाही में यह ₹627 करोड़ था। यानी तिमाही आधार पर मुनाफे में मजबूत बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें