MSCI Rejig: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंटरनेशनल (MSCI) ने अपने इंडिया इंडेक्स में RVNL को शामिल करने का फैसला किया है। MSCI ने मंगलवार 13 अगस्त को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। RVNL के अलावा छह अन्य स्टॉक्स को भी इस हालिया बदलाव में MSCI इंडिया इंडेक्स में जगह मिली है। इन स्टॉक्स में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Tech), ऑयल इंडिया (Oil India), प्रेस्टिज एस्टेट्स (Prestige Estates), ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial) और जायडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) शामिल हैं।
