Get App

MTNL का शेयर इंट्राडे में 10% तक उछला, ₹6000 करोड़ के पैकेज को मंजूरी की खबर से बढ़ी खरीद

MTNL Share Price: महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड का शेयर पिछले एक सप्ताह में 20 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। 2 साल में शेयर ने 143 प्रतिशत की तेजी देखी है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक सरकार के पास 56.25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 4:26 PM
MTNL का शेयर इंट्राडे में 10% तक उछला, ₹6000 करोड़ के पैकेज को मंजूरी की खबर से बढ़ी खरीद
इससे पहले 5 फरवरी 2025 को MTNL के शेयरों में 17.6 प्रतिशत की बढ़त देखी गई थी।

MTNL Stock Price: 10 फरवरी को कर्ज में डूबी सरकारी टेलिकॉम कंपनी महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड के शेयरों में दिन में 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। कारोबार बंद होने पर शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 54.06 रुपये पर सेटल हुआ। CNBC Awaaz की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और MTNL के लिए लगभग ₹6000 करोड़ के फाइनेंशियल पैकेज को मंजूरी दी है।

यह पैकेज दोनों कंपनियों के 4G नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने के लिए है। इस फंडिंग से दोनों सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और उसका विस्तार करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस खबर से MTNL के शेयरों में खरीद बढ़ी और बीएसई पर कीमत 57.56 रुपये के हाई तक चली गई। कंपनी का मार्केट कैप 3400 करोड़ रुपये हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार ₹6000 करोड़ के फंड का इस्तेमाल देशभर में BSNL और MTNL के 4G नेटवर्क कवरेज को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। योजना के तहत कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और कंज्यूमर्स के लिए बेहतर नेटवर्क सर्विसेज सुनिश्चित करने के लिए करीब एक लाख 4G साइट स्थापित की जाएंगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विस्तार को पूरी तरह से लागू करने के लिए अतिरिक्त ₹6000 करोड़ की जरूरत होगी। सरकार पहले ही 3 अलग-अलग रिवाइवल पैकेजों के माध्यम से BSNL और MTNL को ₹3.22 लाख करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान कर चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें