Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav OCTOBER 24, 2022 / 7:25 PM IST

Muhurat Day Closing Bell: सेंसेक्स 524 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार हुआ बंद, बैंक, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1% चढ़े

सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 0.5-1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ

Closing Bell: मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी 17700 के पार बंद हुआ।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 524.51 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 59,831.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 154.45 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 17,730.75 के स्तर पर बंद हुआ।

Nestle India, ICICI Bank, HDFC, Larsen and Toubro और SBI निफ्टी के टॉप गेनर है । वहीं HUL, Kotak Mahindra B

Stock Market Live
Stock Market Live
OCTOBER 24, 2022 / 7:23 PM IST

Closing Bell: मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी 17700 के पार बंद हुआ।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 524.51 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 59,831.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 154.45 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 17,730.75 के स्तर पर बंद हुआ।

Nestle India, ICICI Bank, HDFC, Larsen and Toubro और SBI निफ्टी के टॉप गेनर है । वहीं HUL, Kotak Mahindra Bank, HDFC Life और Adani Enterprises निफ्टी के टॉप लूजर है।

सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 0.5-1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ ।

    OCTOBER 24, 2022 / 7:08 PM IST

    Yes Bank के शेयर इंट्राडे में 3% टूटे, नतीजों ने दिखाया असर

    यस बैंक के आज यानी 24 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन इंट्राडे में 3 फीसदी तक टूट गए। बैंक के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 के दूसरी तिमाही बैंक का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 32.2 गिरकर 152.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 225.50 करोड़ रुपए पर रहा था। सालाना के साथ ही तिमाही आधार पर भी बैंत के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि वर्तमान वित्त वर्ष के ही पिछली तिमाही (पहली तिमाही) में बैंक का मुनाफा 310.63 करोड़ रुपए रहा था। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में बैंक कुल आय सालाना आधार पर 5430.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 6394.11 करोड़ रुपए पर आ गई है।

    स्टॉक 6:21 बजे के आसपास एनएसई पर 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 15.80 रुपये का स्तर नजर आ रहा था। बता दें कि 24 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार 1 घंटे के लिए खुला था। यस बैंक पर ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने sell की रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 14.8 रुपये का लक्ष्य दिया है।

      OCTOBER 24, 2022 / 6:54 PM IST

      Muhurat Trading: इन 9 शेयरों में हो सकती है 35% तक की कमाई, जानें ICICI डायरेक्ट के पसंदीदा दिवाली स्टॉक्स

      Havells India Ltd: ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1565.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 1165.95 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 34.23 रुपये अधिक है।

      Laurus Labs Ltd: ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 630.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 486.25 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 29.56 रुपये अधिक है।

      Shalby Ltd: ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक को 180.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 143.35 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 25.57 रुपये अधिक है।


      SBI Life Insurance Company Ltd: ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 1246.35 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 20.35 रुपये अधिक है।

      Persistent Systems Ltd: ब्रोकरेज ने इस आईटी स्टॉक को 4370.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 3665.70 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 19.21 रुपये अधिक है।

      Asian Paints Ltd: ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक को 3,685 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 3092.40 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 19.16 रुपये अधिक है।

      Kotak Mahindra Bank: आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि यह स्टॉक अगले 12 महीनों में वर्तमान स्तर से 18.26 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 2250 रुपये का स्तर छू सकता है।

      HDFC Life Insurance: ब्रोकरेज ने स्टॉक को बाय रेटिंग देते हुए इसे 635 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 17.17 फीसदी अधिक है।

      CSB Bank Ltd: ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक को 275 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 235.35 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 16.85 रुपये अधिक है।

        OCTOBER 24, 2022 / 6:48 PM IST

        प्रभुदास लीलाधर ने अपनी दिवाली पिक्स के तौर पर कुछ स्टॉक्स के नाम सुझाए है। आइए डालते है इनपर एक नजर।

        Apollo Hospitals Enterprise | CMP: Rs 4,366 | प्रभुदास लीलाधर ने अपोलो हॉस्पिटल में 5,000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        Avenue Supermart | CMP: Rs 4,135 | प्रभुदास लीलाधर ने ऐवेन्यू सुपरमार्ट में 5,121 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।


        Bharti Airtel | CMP: Rs 783 | प्रभुदास लीलाधर ने भारती एयरटेल में 1,032 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        ICICI Bank | CMP: Rs 897 | प्रभुदास लीलाधर ने आईसीआईसीआई बैंक में 950 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        Mahindra and Mahindra | CMP: Rs 1,255 | प्रभुदास लीलाधर ने महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1,500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        Ashok Leyland | CMP: Rs 150 | प्रभुदास लीलाधर ने अशोक लेलैंड में 200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        Chambal Fertilizers & Chemicals | CMP: Rs 329| प्रभुदास लीलाधर ने चंबल फर्टिलाइजर में 480 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        Federal Bank | CMP: Rs 132 | प्रभुदास लीलाधर ने फेडरल बैंक में 165 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        Jubilant Ingrevia | CMP: Rs 544 | प्रभुदास लीलाधर ने जुबिलेंट इंग्रेविया में 860 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        VIP Industries | CMP: Rs 685 | प्रभुदास लीलाधर ने वीआईपी में 1,020 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

        Westlife Development | CMP: Rs 756 | प्रभुदास लीलाधर ने वेस्टलाइफ डेवलपमेंट में 847 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

          OCTOBER 24, 2022 / 6:35 PM IST

          Daily Voice निफ्टी में अगली दिवाली तक 20000 का स्तर मुमकिन, बैंकिग और डिफेंस में अच्छे मौके

          उम्मीद के मुताबिक, अगर इकोनॉमिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव होते हैं तो निफ्टी में अगली दिवाली तक 20,000 का स्तर दिखना नामुमकिन नहीं है। हालांकि जियो पॉलिटिकल स्थिति में किसी अप्रत्याशित बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर इसमें कोई बड़ी गड़बड़ होती है तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। ये बातें राइट रिसर्च की सोनम श्रीवास्तव ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। बतातें चलें कि सोनम श्रीवास्तव राइट रिसर्च की फाउंडर हैं और इनको इक्विटी रिसर्च और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट का 9 साल से ज्यादा का अनुभव है।

          सोनम ने इस बातचीत में आगे कहा कि इस समय बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस से जुड़े स्टॉक में काफी अच्छे मौके नजर आ रहे हैं। हमको इन सेक्टरों के क्वालिटी शेयरों में खरीदारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए खपत से जुड़े शेयरों ऑटो, कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी और FMCG स्टॉक काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। ज्वेलरी और FMCG सेगमेंट के कुछ स्टॉक पहले से ही आउटपरफॉर्म करते दिख रहे हैं। निवेशकों और ट्रेडरों को चेताते हुए सोनम ने आगे कहा कि फेस्टिव सीजन के जोश के बावजूद हमें ग्लोबल बाजार की बढ़ती उठापटक, बढ़ती महंगाई और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये को ध्यान में रखने की जरूरत है।

          रुपये की कमजोरी के चलते आईटी और फर्मा शेयर आकर्षक नजर आ सकते हैं। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर के नतीजों के अच्छे रहने के अनुमान के बीच बैंकिंग शेयर भी अच्छे नजर आ रहे हैं। बाजार पर बात करते हुए सोनम ने कहा कि अगले साल से केंद्रीय बैंक अपने मौद्रिक नीतियों में नरमी लाते नजर आ सकते हैं। ब्याज दरों में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। इसी अवधि में महंगाई भी ठंडी पड़ती नजर आ सकती है। ग्लोबल स्थितियों के अनुकूल होने के साथ ही भारत निवेश के बेहतर विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगा।

            OCTOBER 24, 2022 / 6:26 PM IST

            Sundaram Mutual के सुनील सुब्रमण्यम की बाजार पर राय

            Sundaram Mutual के सुनील सुब्रमण्यम ने मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार पर राय देते हुए बैंक निफ्टी में बुलिश रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग शेयरों में आगे अच्छी तेजी नजर आयेगी। हमारा मानना है कि नये संवत 2079 में बैंक निफ्टी 50000 का लेवल छू सकता है।

            JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता के मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स

            Kotak Mahindra Bank : खरीदें, लक्ष्य - 2000 रुपये

              OCTOBER 24, 2022 / 6:25 PM IST

              RIL का Q2 मुनाफा 15,512 करोड़ रुपये

              रिलायंस ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए । कुल मुनाफा साढ़े 15,512 करोड़ रुपये रहा है। ऑयल टू केमिकल, जियो, रिटेल समेत सभी कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने फाइनेंशियल सर्विस कारोबार का डीमर्जर भी किया। RIL के 1 शेयर के बदले JFS का 1 शेयर मिलेगा।

                OCTOBER 24, 2022 / 6:24 PM IST

                ICICI बैंक, कोटक बैंक के शानदार नतीजे

                ICICI BANK और KOTAK MAH BANK के नतीजे शानदार रहे है। दूसरी तिमाही में ICICI BANK का मुनाफा 37 परसेंट बढ़ा है जबकि NIM 4.31 परसेंट हासिल किया है। वहीं KOTAK MAH BANK ने भी कमाल किया है। मुनाफा 27 परसेंट बढ़ा है और दोनों बैंकों के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है।

                  OCTOBER 24, 2022 / 6:23 PM IST

                  Q3 में चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट 3.9% रही,सरकारी आंकड़ों में उम्मीद से बेहतर रही ग्रोथ

                  सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक तीसरी तीमाही में चीन की इकोनॉमी की ग्रोथ रेट (जीडीपी ग्रोथ रेट) 3.9 फीसदी रही है। ये आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। कल आए चीन के जीडीपी आंकड़े अपने निर्धारित समय से छह दिन बाद प्रकाशित हुए हैं। बता दें की AFP के सर्वे में शामिल एक्सपर्ट्स के पैनल ने अनुमान लगाया था कि तीसरी तिमाही में चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट 2.5 फीसदी रह सकती है।

                  गौरतलब है कि चीन के प्रेसीडेंट शी जिनपिंग को तीसरे टर्म के लिए चुनने के लिए होने वाले चुनाव में चीन की पूरी मशीनरी व्यस्त थी ऐसे में चीन में जीडीपी सहित तमाम आर्थिक आंकड़ों को जारी करने में देरी हुई है।

                  बीजिंग के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (National Bureau of Statistics) ने कहा था कि जारी किए जाने वाले आंकड़ों के लिए कोई कारण या समयसीमा बताए बिना आर्थिक डेटा के रिलीज को "स्थगित" किया जा सकेगा। उम्मीद थी कि चीन के 2020 के बाद के कुछ आंकड़े देश की अर्थव्यवस्था के कोविड-19 से बुरी तरह से प्रभावित होने को कारण कमजोर रहेंगे। लेकिन तीसरी तिमाही में चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट तीसरी तिमाही में 2.5 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 3.9 फीसदी पर रही है।

                    OCTOBER 24, 2022 / 6:20 PM IST

                    Market opening: संवत 2079 की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। नए संवत की शुरुआत के पहले दन निफ्टी 17700 के पार खुला है। 18:16 बजे के आसपास सेंसेक्स 663.73 अंक यानी 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 59970.88 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 192.50 अंक यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 17768.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                      OCTOBER 24, 2022 / 6:16 PM IST

                      एक्सपर्ट्स की दिवाही मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स-

                      prakashgaba.com के प्रकाश गाबा के मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 पिक्स

                      ICICI Bank : खरीदें , स्टॉपलॉस - 900 रुपये, टारगेट 940 से 1000 रुपये

                      MOFSL के चंदन तापड़िया के मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 पिक्स

                      SBI: खरीदें, लक्ष्य- 650 से लेकर 700 रुपये

                      prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान के मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स

                      PNB Housing Finance: खरीदें

                        OCTOBER 24, 2022 / 6:07 PM IST

                        Market at pre-opening: संवत 2079 की शुरुआत बढ़त के साथ होती नजर आई है। प्री-ओपनिंग में बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। 18:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 465.95 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 59773.10 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 229.00 अंक यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 17805.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                          OCTOBER 24, 2022 / 5:55 PM IST

                          मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

                          GEPL Capital के ओंकार पाटिल का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने अपर बेलिंगर बैंडके करीब एक स्पिनिंग टॉप कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है। ये इंडेक्स में दिशाहीनता का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी 55 के ऊपर दिख रहा है। इसमें और तेजी भी आ रही है। ये इंडेक्स में तेजी आने के संकेत हैं। चार्ट पैटर्न और इंडीकेटर सेटअप से संकेत मिलता है कि निफ्टी में शॉर्ट से मीडियम टर्म में 17770 और उसके बाद 17919 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

                          ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म अपस्टॉक्स (Upstox) के डायरेक्टर पुनीत माहेश्वरी ने बताया, "किसी भी नई चीज की शुरुआत करने के लिए दीपावली को सबसे अच्छा वक्त माना जाता है। बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव है और विभिन्न सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है। माना जाता है कि इस सत्र के दौरान खरीदारी करने पर निवेशक को सालभर लाभ मिलता है।" उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल एक घंटे का है इसलिए नए कारोबारियों को इस दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

                            OCTOBER 24, 2022 / 5:46 PM IST

                            Muhurat Trading: पिछले 10 सालों में 7 बार Diwali के दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

                            देशभर में आज सोमवार 24 अक्टूबर को दीपावली (Diwali 2020) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शेयर बाजार में इस दिन एक घंटे का विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाता है, जिसे 'मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading)' कहते हैं। आज मुहूर्त ट्रेडिंग शाम सवा 6 बजे से सवा 7 बजे तक होगी।

                            यह एक प्रतीकात्मक और पुरानी परंपरा है जिसे ट्रेडिंग कम्युनिटी ने पिछले 100 सालों से अधिक समय से बनाए रखा है और इसे हर साल मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि ‘मुहूर्त’ के दौरान सौदे करना शुभ होता है और यह निवेशकों के लिए वित्तीय समृद्धि लाता है। पिछले 10 सालों के मुहूर्त ट्रेडिंग के आंकड़े भी कुछ ऐसा ही बताते हैं।

                            एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 सालों में 7 बार मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार हरे निशान में यानी लाभ में बंद हुआ है। पिछले 4 सालों से तो लगातार शेयर बाजार मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन मुनाफे के साथ बंद हुआ है। पिछले साल 2021 में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए थे। इस बार भी निवेशकों को मूहुर्त ट्रेडिंग से कुछ ऐसी ही उम्मीदे हैं।

                              OCTOBER 24, 2022 / 5:43 PM IST

                              NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                              24 अक्टूबर को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक BHEL F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                OCTOBER 24, 2022 / 5:43 PM IST

                                FII और DII आंकड़े

                                21 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 438.89 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 119.08 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

                                  OCTOBER 24, 2022 / 5:42 PM IST

                                  Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                  निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17532 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17497 और 17440 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17646 फिर 17681 और 17738 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                  Nifty Bank

                                  निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40465 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40306 और 40047 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40982 फिर 41142 और 41401 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                    OCTOBER 24, 2022 / 5:41 PM IST

                                    शुक्रवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                    Muhurat trading: 21 अक्टूबर को बाजार में आखिरी कारोबारी घंटे में मुनाफा वसूली हावी हो गई जिसके चलते बाजार ऊपर से फिसलकर बंद हुआ। हालांकि अंत में ये हरे निशान के साथ बंद हुआ। ऐसे में बड़े बैंकों में आई खरीदारी के दम पर बाजार लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 59307 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ 17576 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन यानी 21 अक्टूबर को निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बियरिश कैंडल बनाया था जो किसी स्पिनिंग टॉप पैटर्न की तरह नजर आता है। बाजार जानकारों का कहना है कि अब 17670 पर स्थित दिन का हाई ऊपर की तरफ काफी अहम होगा। वहीं, 17500-17400 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है।

                                      OCTOBER 24, 2022 / 5:40 PM IST

                                      Muhurat Trading की क्या है परंपरा?

                                      दिवाली और लक्ष्मी पूजन के कारण इस दिन नियमित ट्रेडिंग बंद रहेगी। शेयर बाजार बस Muhurat Trading के लिए शाम में एक घंटे के लिए खुलेंगे। यह एक प्रतीकात्मक और पुरानी परंपरा है जिसे ट्रेडिंग कम्युनिटी ने पिछले 100 सालों से अधिक समय से बनाए रखा है और इसे हर साल मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि ‘मुहूर्त’ के दौरान सौदे करना शुभ होता है और यह वित्तीय समृद्धि लाता है।

                                      ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म अपस्टॉक्स (Upstox) के डायरेक्टर पुनीत माहेश्वरी ने बताया, "किसी भी नई चीज की शुरुआत करने के लिए दीपावली को सबसे अच्छा वक्त माना जाता है। बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव है और विभिन्न सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है। माना जाता है कि इस सत्र के दौरान खरीदारी करने पर निवेशक को सालभर लाभ मिलता है।"

                                      उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल एक घंटे का है इसलिए नए कारोबारियों को इस दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

                                        OCTOBER 24, 2022 / 5:40 PM IST

                                        जानिए कब शुरू होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

                                        BSE और NSE ने अलग-अलग सर्कुलर में बताया कि यह कारोबारी सत्र शाम को 6:15 PM से 7:15 PM के बीच होगा। ब्लॉक डील सेशन शाम 5.45 से शाम 6 बजे तक होगा और प्री-ओपनिंग सेशन शाम 6 बजे से शाम 6.08 बजे के बीच होगा।

                                          OCTOBER 24, 2022 / 5:39 PM IST

                                          Muhurat Trading 2022: हिंदू संवत के पहले दिन दीपावली (Diwali 2022) यानि सोमवार 24 अक्टूबर को प्रमुख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में एक घंटे की ट्रेडिंग होगी। इसे ‘मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading)’ कहा जाता है।

                                            OCTOBER 24, 2022 / 5:39 PM IST

                                            Stock Market Today Live- मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें। मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन BSE और NSE ने अलग-अलग सर्कुलर में बताया कि यह कारोबारी सत्र शाम को 6:15 PM से 7:15 PM के बीच होगा।