Get App

Gainers & Losers: बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग, 26 सितंबर को इन 10 शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

ब्रोकरेज सिटी ने TRENT पर Buy कॉल दी है और इसके लिए 9250 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि सिंगल से मल्टी-फॉर्मेट में आने से रेवेन्यू CAGR बढ़ा है।FY19-24 के दौरान रेवेन्यू CAGR 36% बढ़ा है। मल्टी-कैटेगरी में फैशन, लाइफस्टाइल, किराना जैसे बिजनेस है। इस खबर के बाद आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 5:07 PM
Gainers & Losers: बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग, 26 सितंबर को इन 10 शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
सितंबर एक्सपायरी पर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

सितंबर एक्सपायरी पर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। मेटल, ऑटो इंडेक्स आज 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। इस बीच कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज सपाट बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gensol Engineering | CMP Rs 850| आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी ने जेनसोल इंजीनियरिंग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन में 12000 शेयरों की खरीद की है।

Mukta Arts | CMP Rs 107 | आज यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ।24 सितंबर को कंपनी ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ 6 साल में 37 फिल्मों के सैटेलाइट और मीडिया अधिकारों के लिए समझौता किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें