Get App

Mukul Agrawal Portfolio से इस स्टॉक की विदाई, खरीदारी के माहौल में भी 5% टूट गया शेयर

Mukul Agrawal Portfolio: मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की करारी शिकस्त के बाद घरेलू मार्केट में बहार छा गई लेकिन मुकुल अग्रवाल ने इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो से निकाला तो यह गहरे लाल हो गया। बिकवाली के दबाव में यह 5% से अधिक टूट गया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 11:09 AM
Mukul Agrawal Portfolio से इस स्टॉक की विदाई, खरीदारी के माहौल में भी 5% टूट गया शेयर
Mukul Agrawal Portfolio: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने रियल एस्टेट डेवलपर Ajmera Realty & Infra India में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी तो आज यह धड़ाम हो गया।

Mukul Agrawal Portfolio: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो से रियल एस्टेट डेवलपर अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया की विदाई हुई तो इसके शेयर धड़ाम हो गए। एक तरफ अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की करारी शिकस्त पर आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1700 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 14 अगस्त के बाद फिर 24400 के पार पहुंचा तो दूसरी तरफ अजमेरा रियल्टी के शेयर 5% से अधिक टूट गए। मुकुल ने बिकवाली ऐसे समय में की है, जब 3 नवंबर को पेश रिजल्ट में कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू तेजी से बढ़ा लेकिन मार्जिन में गिरावट आई।

आज बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी भी शेयरों को संभाल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 4.83% की गिरावट के साथ ₹133.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.47% टूटकर ₹133.05 (Ajmera Realty Share Price) तक आ गया था।

किसने खरीदे Mukul Agrawal के बेचे हुए Ajmera Realty के शेयर?

दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने रियल एस्टेट डेवलपर अजमेरा रियल्टी एंड इँफ्रा इंडिया में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। उन्होंने ओपन मार्केट में कंपनी की 1.93% पेड-अप इक्विटी कैपिटल के बराबर 37.97 लाख शेयर ₹53.4 करोड़ में बेच दी। ये सभी शेयर एवरेट फूड प्रोडक्ट्स ने ₹140.75 के भाव पर हासिल किए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें