Mukul Agrawal portfolio: IPO निवेशकों को 10 महीने में ही 256% का तगड़ा रिटर्न, कंपनी को दुबई से मिला नया ऑर्डर

Multibagger Stock: कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 96 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी कंपनी के शेयर 153 फीसदी भाग चुके हैं। यह आईपीओ दिसंबर 2023 में 46 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था। इश्यू प्राइस की तुलना में कंपनी के शेयरों में 10 महीने में ही 256 फीसदी की शानदार रैली आ चुकी है

अपडेटेड Oct 20, 2024 पर 8:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज (Siyaram Recycling Industries) के शेयरों में पिछले एक महीने में 38 फीसदी की दमदार रैली आई है।

सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज (Siyaram Recycling Industries) के शेयरों में पिछले एक महीने में 38 फीसदी की दमदार रैली आई है। बीते शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों में 3.50 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 164.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, इसके शेयर की कीमत में उछाल तब आया जब कंपनी के बोर्ड ने मुकुल अग्रवाल (Mukul Agrawal) को 2 लाख से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी। इसके अलावा, कंपनी को हाल ही में नया ऑर्डर भी मिला है। कंपनी का मार्केट कैप 308.56 करोड़ रुपये है।

Siyaram Recycling की 35.40 करोड़ जुटाने की तैयारी

सियाराम रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अक्टूबर 2024 को हुई अपनी बैठक में प्रेफरेंशियल इश्यू के माध्यम से 35.40 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दे दी। बोर्ड ने 26 आवंटियों को 178 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर कंपनी के 30 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि प्रस्तावित आवंटियों में निवेशक मुकुल अग्रवाल भी शामिल हैं, जिन्हें बोर्ड ने 22 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है।


सियाराम रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज को हाल ही में Al कारियान इंटरनेशनल, दुबई से लगभग 5 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिला है। बीएसई में रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार यह ऑर्डर चीन को निर्यात के लिए 100 टन ब्रास बिलेट्स के लिए है, जिसे 30 दिन में पूरा किया जाना है।

Siyaram Recycling का फाइनेंशियल

कंपनी का नेट प्रॉफिट प्रॉफिट वित्त वर्ष 23 में 7 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 8 करोड़ रुपये हो गया, जो कि सालाना आधार पर लगभग 14.3 फीसदी अधिक है। इसके अलावा, कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 23 में 492 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 24 में 413 करोड़ रुपये हो गया।

सितंबर 2024 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटर्स के पास कंपनी में 70.87 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के पास कंपनी में 27.46 फीसदी और 1.68 फीसदी हिस्सेदारी है।

10 महीने में ही 256 फीसदी की दमदार रैली

सियाराम रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 96 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी कंपनी के शेयर 153 फीसदी भाग चुके हैं। इस कंपनी का आईपीओ दिसंबर 2023 में 46 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था। इश्यू प्राइस की तुलना में कंपनी के शेयरों में 10 महीने में ही 256 फीसदी की शानदार रैली आ चुकी है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।