Multibagger Stocks: 200% का डिविडेंड दे रही है यह मल्टीबैगर केमिकल कंपनी, किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान

Multibagger Stocks: गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स के शेयर अक्टूबर 2019 में लिस्ट होने के बाद से अब तक यह 402.50 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुके हैं

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 7:01 PM
गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स के शेयर आज NSE पर 5.69% उछलकर 3,615.00 रुपये पर बंद हुए

गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स लिमिटेड (Gujarat Fluorochemicals Limited) ने सोमवार को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022 के डिविडेंड भुगतान के लिए 22 सितंबर 2022 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। कंपनी ने इससे पहले वित्त वर्ष 2022 के लिए निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 200 फीसदी या 2 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया था।

कंपनी ने बताया कि डिविडेंड भुगतान पर अभी शेयरहोल्डरों की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी ली जानी बाकी है और मंजूरी मिलने के बाद निर्धारित समय में डिविडेंड भुगतान की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।

इस बीच गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स लिमिटेड (GFL) के शेयर आज NSE पर 5.69 फीसदी उछलकर 3,615.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स की गिनती उन मल्टीबैगर शेयरों में होती है, जिन्होंने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 100 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। अक्टूबर 2019 में लिस्ट होने के बाद से अब तक यह कंपनी 402.50 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुकी है।


यह भी पढ़ें- महंगाई के मोर्चे पर फिर लगा झटका, अगस्त में खुदरा महंगाई 6.7% से बढ़कर 7% रही

गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स के शेयर पिछले एक साल में करीब 113 फीसदी चढ़े हैं। हालांकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 0.55 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन साल 2022 की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 45.88 फीसदी चढ़ चुके हैं।

गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स 39.63 हजार करोड़ के मार्केट वैल्यू वाली एक लार्जकैप कंपनी है। यह एक केमिकल सेक्टर की कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल रेफ्रिजरेंट बनाने के कारोबार में है। यह क्लोरोमिथेन, रेफ्रिजरेंट्स और पॉलीटेट्राफ्लोराइथिलीन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।