Get App

इस मल्टीबैगर शेयर पर रखें नजर, बोनस शेयर का ऐलान कर सकता है बोर्ड, भाव 10 रुपये से कम

Multibagger Shares: जेम्स एंड ज्वैलरी सेगमेंट में कारोबार करने वाली कंपनी, कनानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Kanani Industries Ltd) के शेयर अगले कुछ दिनों फोकस में रह सकते हैं। दरअसल कंपनी का बोर्ड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने की तैयारी में है। इसके लिए आगामी 9 दिसंबर को इसकी बैठक बुलाई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 05, 2023 पर 11:24 PM
इस मल्टीबैगर शेयर पर रखें नजर, बोनस शेयर का ऐलान कर सकता है बोर्ड, भाव 10 रुपये से कम
Multibagger Shares: पिछले 3 साल में इस शेयर ने 140% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Multibagger Shares: जेम्स एंड ज्वैलरी सेगमेंट में कारोबार करने वाली कंपनी, कनानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Kanani Industries Ltd) के शेयर अगले कुछ दिनों फोकस में रह सकते हैं। दरअसल कंपनी का बोर्ड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने की तैयारी में है। इसके लिए आगामी 9 दिसंबर को इसकी बैठक बुलाई है। कनानी इंडस्ट्रीज के शेयरों के फोकस में रहने की एक वजह यह भी होगी कि इस स्टॉक ने पिछले 3 साल में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि अभी भी इसके शेयरों का भाव 10 रुपये से कम है और यह अपने 52-वीक हाई से भी काफी दूर है।

कनानी इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 9 दिसंबर को एक बैठक होनी है। इस बैठक में कई मुद्दों पर विचार किया जाएगा और फैसला किया जाएगा। इसमें शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करना, इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय करना, नए ऑडिटर्स को नियुक्त करना, सदस्यों की एक्स्ट्रा जनरल मीटिंग बुलाना आदि शामिल है।

कनानी इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार 5 दिसंबर को बिना किसी उतार-चढ़ाव के एनएसई पर 7.65 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में इसके शेयरों का भाव 7% बढ़ा है। हालांकि पिछले एक साल में इसका शेयर 23.12 फीसदी गिरा है। वहीं पिछले 3 सालों में इसने अपने निवेशकों को करीब 140% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें