Multibagger stock: शेयर बाजार में छोटी कंपनियों में पैसे लगाने को काफी जोखिम भरा दांव माना जाता है। हालांकि कई बार ये छोटी कंपनियां भी अपने निवेशकों को बड़ा मुनाफा करा जाती हैं। ऐसी ही एक कंपनी है एमओएस यूटिलिटी लिमिटेड (MOS Utility Ltd)। यह कंपनी पिछले ही साल शेयर बाजार में लिस्टेड हुई थी। हालांकि इस छोटे से समय में ही यह अपने निवेशकों के पैसों को करीब 4 गुना बढ़ा चुकी है। MOS यूटिलिटी एक फिनटेक कंपनी है, जो यूनिफाइड ओपन API और वॉलेट प्लेटफॉर्म से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है। शुक्रवार 3 अगस्त को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसके शेयर 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 212 रुपये के भाव पर बंद हुए।
