Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Network People Services Technologies (NPST) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने कम समय में ही अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। आज 6 जुलाई को इस शेयर में 0.68 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई है और यह 799.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इस कंपनी का आईपीओ जुलाई 2021 में आया था। पिछले दो सालों में इसने आईपीओ निवेशकों को 900 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।
