Get App

Multibagger penny stock: 5 साल में 1180% का तगड़ा रिटर्न, शेयर प्राइस ₹20 से भी कम

RattanIndia Power Share: तिमाही नतीजों के अनुसार रतनइंडिया पावर ने Q4FY24 में 914 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की, जबकि Q4FY23 में यह आंकड़ा 901 करोड़ रुपये था। कंपनी ने Q4FY24 में 10666 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि Q4FY23 में इसे 483 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 10:57 PM
Multibagger penny stock: 5 साल में 1180% का तगड़ा रिटर्न, शेयर प्राइस ₹20 से भी कम
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो RattanIndia Power के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो RattanIndia Power के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस पेनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही तगड़ा रिटर्न दिया है। आज 29 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 2.31 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 16.49 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 8,855 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 21.13 रुपये और 52-वीक लो 4.67 रुपये है।

रतनइंडिया पावर लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट पावर जनरेशन कंपनियों में से एक है। इसकी महाराष्ट्र के अमरावती और नासिक में कुल 2700 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की क्षमता है। पिछले 5 वर्षों में इसने 58 फीसदी CAGR की अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है।

कैसा है RattanIndia Power का फाइनेंशियल

तिमाही नतीजों के अनुसार रतनइंडिया पावर ने Q4FY24 में 914 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की, जबकि Q4FY23 में यह आंकड़ा 901 करोड़ रुपये था। कंपनी ने Q4FY24 में 10666 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि Q4FY23 में इसे 483 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें