Get App

Paisalo Digital Share Price: NBFC स्टॉक में बिकवाली की सुनामी, 11% फिसला

Paisalo Digital Share Price: पैसालो डिजिटल मुख्य रूप से सेल्फ एंप्लॉयड बॉरोअर्स को फाइनेंस मुहैया कराती है। जून 2026 के आखिर तक इसमें प्रमोटर्स के पास 46.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी अक्टूबर 2011 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी

Ritika Singhअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 4:24 PM
Paisalo Digital Share Price: NBFC स्टॉक में बिकवाली की सुनामी, 11% फिसला
Paisalo Digital के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) पैसालो डिजिटल के शेयरहोल्डर्स के लिए 28 सितंबर बेहद खराब रहा। इसका कारण है शेयर में जबरदस्त गिरावट। दिन में BSE पर शेयर की कीमत ​पिछले बंद भाव से 17.5 प्रतिशत तक टूटकर 73.14 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 78.65 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर करीब 7200 करोड़ रुपये पर आ गया है। Paisalo Digital अक्टूबर 2011 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि उसने 25 सितंबर 2026 को मैच्योरिटी की तारीख पर 5,000 लिस्टेड, सिक्योर्ड रिडीम किए जा सकने वाले नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) (Series- PDL092023, ISIN: INE420C07049) को फुली रिडीम कर दिया है। मतलब कि कंपनी ने मैच्योरिटी पर निवेशकों को इन सभी 5,000 NCDs की रकम दे दी। हर NCD की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये थी और इन पर ब्याज की दर 9.95 प्रतिशत थी।

पैसालो डिजिटल मुख्य रूप से सेल्फ एंप्लॉयड बॉरोअर्स को फाइनेंस मुहैया कराती है। कंपनी 3 डिवीजंस- फाइनेंशियल सर्विसेज डिवीजन, माइक्रोक्रेडिट डिवीजन और ऑल्टरनेट एनर्जी डिवीजन के तहत बिजनेस करती है।

Paisalo Digital का शेयर 6 महीनों में 130 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें