Multibagger Stock: इस वीजा कंपनी ने 244% बढ़ाई पूंजी, अब एक शेयर पर एक बोनस का ऐलान

Multibagger Stock: ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सेंटर बीएलएस इंटरनेशनल (BLS International) ने इस साल निवेशकों की पूंजी 244 फीसदी बढ़ाई है। अब कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
वीजा सर्विसेज मुहैया कराने वाली बीएलएस इंटरनेशनल अपने डोमेन में दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है और घरेलू मार्केट में इकलौती लिस्टेड कंपनी है। (Image- BLS International)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सेंटर बीएलएस इंटरनेशनल (BLS International) ने इस साल 2022 में निवेशकों की पूंजी 244 फीसदी बढ़ाई है। अब कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। 7 नवंबर को शेयर बाजारों को गई जानकारी के मुताबिक 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर के बदले में 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक बोनस शेयर जारी होंगे।

    हालांकि अभी बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं हुआ है। इसके शेयर सोमवार 7 नवंबर को बीएसई पर 1.03 फीसदी के उछाल के साथ 338.90 रुपये के भाव (BLS International Services Share Price) पर बंद हुए है। यह घरेलू मार्केट में अपने सेग्मेंट की इकलौती लिस्टेड कंपनी है यानी इसकी कोई लिस्टेड पियर्स नहीं है।

    Crypto Hacking: क्रिप्टो हैकिंग पर धमाकेदार खुलासा, निवेश से पहले जान लें और फिर बनाएं स्ट्रैटजी


    ढाई साल में 23 गुना बढ़ा दी पूंजी

    बीएलएस इंटरनेशनल के शेयर 22 मई 2020 को 14.55 रुपये के भाव (BLS International Services Share Price) पर थे जो अब बढ़कर 338.90 रुपये के भाव पर पहुंच गए हैं। इसका मतलब हुआ कि महज ढाई साल में इसने निवेशकों की पूंजी 23 गुना से अधिक बढ़ा दी है।

    कुछ दिनों पहले 3 नवंबर 2022 को यह 350 रुपये के भाव पर था जो इसका अब तक का रिकॉर्ड हाई है। पिछले साल 2 दिसंबर 2021 को यह 90.55 रुपये के भाव पर था। यह इसका एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस लेवल से अब तक बीएलएस इंटरनेशनल के शेयर करीब 274 फीसदी मजबूत हो चुके हैं।

    Archean Chemical IPO: आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 658 करोड़, ग्रे मार्केट से भी मजबूत संकेत

    BLS International के बारे में डिटेल्स

    वीजा सर्विसेज मुहैया कराने वाली बीएलएस इंटरनेशनल अपने डोमेन में दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। कंपनी की वेबसाइट पर दी दई डिटेल्स के मुताबिक एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका और मिडिल ईस्ट में सरकारों और राजनयिक मिशनों के लिए वीजा, पासपोर्ट, कांसुलर, ई-गवर्नेंस, अटेस्टेशन, बॉयोमेट्रिक, ई-वीजा और खुदरा सेवाएं मुहैया कराती है। इसके दुनिया भर में 15500 से अधिक सेंटर्स हैं जिनमें 20 हजार से अधिक एंप्लॉयीज काम करते हैं।

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो सितंबर 2022 तिमाही में इसका ऑपरेशन रेवेन्यू 356.8 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 87 फीसदी अधिक रहा। वहीं जुलाई-सितंबर 2022 में नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 85 फीसदी बढ़कर 51 करोड़ रुपये पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।