Get App

Multibagger stock: 3 साल में 84 गुना बढ़ा निवेशकों का पैसा, अब बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय

Bharat Global Developers के एक शेयर की कीमत दिसंबर 2021 में 14 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 1183.50 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि निवेशकों को महज तीन साल में ही 8353 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है। इस दौरान निवेशकों का पैसा 84 गुना से अधिक बढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 5:08 PM
Multibagger stock: 3 साल में 84 गुना बढ़ा निवेशकों का पैसा, अब बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय
भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड (BGDL) ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

Multibagger stock: भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड (BGDL) ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को कम समय में ही बंपर रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया और यह स्टॉक BSE पर 1183.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 11,984 करोड़ रुपये है। पिछले 6 महीने में इस शेयर ने 516 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है।

बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट

भारत ग्लोबल डेवलपर्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दोनों कॉर्पोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट 26 दिसंबर तय की है। कंपनी ने गुरुवार, 12 दिसंबर को आयोजित अपनी बैठक में यह निर्णय लिया।

भारत ग्लोबल डेवलपर्स अपने शेयरधारकों को 8:10 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। इसका मतलब है कि शेयरधारकों को हर 10 मौजूदा शेयरों के बदले 8 नए शेयर मिलेंगे, जिनमें से प्रत्येक शेयर की कीमत 10 रुपये फेस वैल्यू पर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें