Multibagger Stock: रिकॉर्ड हाई से 44% टूटा मल्टीबैगर स्टॉक, क्या अब है खरीदने का मौका? जानिए एक्सपर्ट की राय

Multibagger Stock: रिकॉर्ड हाई से 44 प्रतिशत टूटने के बाद इंडस्ट्रियल सेक्टर का शेयर दबाव में है। टेक्निकल्स कमजोर हैं, लेकिन ब्रोकरेज BUY रेटिंग पर कायम है। मजबूत बिजनेस मॉडल और लॉन्ग टर्म ग्रोथ के दम पर निवेशकों की नजर स्टॉक पर बनी हुई है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
Triveni Turbine का शेयर गुरुवार को 2.37% की गिरावट के साथ 497 रुपये पर बंद हुआ।

Multibagger Stock: इंडस्ट्रियल सेक्टर की Triveni Turbine Ltd. के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 44 प्रतिशत टूट चुके हैं। स्टॉक ने 26 नवंबर 2024 को ₹885 का ऑल-टाइम हाई बनाया था, लेकिन उसके बाद से यह लगातार दबाव में है। चार्ट्स के मुताबिक, यह मल्टीबैगर स्टॉक फिलहाल बेयर ग्रिप में फंसा हुआ है।

सभी मूविंग एवरेज से नीचे, ट्रेंड नेगेटिव

एक्सपर्ट के मुताबिक, टेक्निकल संकेत साफ तौर पर कमजोरी दिखा रहे हैं। Triveni Turbine के शेयर 5-डे, 10-डे, 20-डे, 30-डे, 50-डे, 100-डे, 150-डे और 200-डे- सभी सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म तक स्टॉक का ट्रेंड फिलहाल नेगेटिव बना हुआ है।


शॉर्ट टर्म में स्टॉक बेयरिश जोन में है, लेकिन RSI की बात करें तो यह 50.6 पर है। इसका मतलब यह है कि शेयर न तो ओवरसोल्ड जोन में है और न ही ओवरबॉट जोन में, यानी अभी कोई एक्सट्रीम सिग्नल नहीं बन रहा।

1 साल और 1 महीने में कितना टूटा शेयर

Triveni Turbine का शेयर गुरुवार को 2.37% की गिरावट के साथ 497 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 14 प्रतिशत फिसल चुका है। वहीं, बीते एक महीने में इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

21 जनवरी 2026 को स्टॉक ने ₹454.40 का 52-वीक लो बनाया था। कंपनी का मार्केट कैप ₹15.81 हजार करोड़ रहा।

लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न

हालांकि शॉर्ट टर्म में दबाव है, लेकिन लंबी अवधि में इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में Triveni Turbine के शेयर करीब 446 प्रतिशत चढ़ चुके हैं। कंपनी पूरी तरह डेट-फ्री है और इसका डेट-टू-इक्विटी रेशियो शून्य है।

ब्रोकरेज Motilal Oswal का क्या कहना है

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का Triveni Turbine के आउटलुक को लेकर पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹615 रखा है। यह मौजूदा स्तर से करीब 24% का संभावित उछाल दिखाता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, एक्सपोर्ट ऑर्डर इनफ्लो फिलहाल कमजोर बने हुए हैं, लेकिन इनके चौथी तिमाही तक सुधरने की उम्मीद है। मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीने में ऑर्डर इनफ्लो सालाना आधार पर 9 प्रतिशत घटे हैं। इसका असर FY27 में रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव के रूप में दिख सकता है।

अनुमान में कटौती, फिर भी BUY बरकरार

Motilal Oswal का कहना है कि आगे चलकर Triveni Turbine की प्रॉफिटेबिलिटी रेवेन्यू मिक्स पर निर्भर करेगी। Triveni Turbine नए प्रोडक्ट्स और पहलों पर भी काम कर रही है, जिनका फायदा 1 से 2 साल में दिखना शुरू हो सकता है।

कमजोर ऑर्डर इनफ्लो को देखते हुए ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए अपने अनुमान में क्रमशः 5 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की कटौती की है। इसके बावजूद BUY रेटिंग बरकरार रखी है, क्योंकि मांग में सुधार आते ही कंपनी के तेज ग्रोथ करने की संभावना जताई गई है।

Triveni Turbine का बिजनेस क्या है

Triveni Turbine Ltd. का बिजनेस इंडस्ट्रियल और रिन्यूएबल पावर से जुड़े ग्राहकों के लिए स्टीम टर्बाइन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है। कंपनी इंडस्ट्रियल कैप्टिव पावर प्लांट्स, बायोमास, वेस्ट-टू-एनर्जी और अन्य ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए स्टीम टर्बाइन की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और सर्विसिंग करती है।

इसके अलावा Triveni Turbine अपने प्रोडक्ट्स का बड़ा हिस्सा एक्सपोर्ट भी करती है। यह भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में पावर और प्रोसेस इंडस्ट्री को सेवाएं देती है।

Tata Motors PV Results: टाटा ग्रुप की कंपनी को ₹3486 करोड़ घाटा, रेवेन्यू 25% गिरा; फोकस में रहेगा स्टॉक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।