Paytm Q1 Results: वन97 कम्युनिकेशंस के नतीजे आज 20 जुलाई को, पहली बार बोनस शेयरों का मिल सकता है तोहफा

Paytm Q1 Results: JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि पेटीएम का जून 2026 तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिसकी वजह मुख्य बिजनेस की मजबूती है। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी ने 183 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 4:45 PM
Paytm के अभी 7.5 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर हैं।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे आज 20 जुलाई को जारी होने वाले हैं। बोर्ड की मीटिंग में मंजूरी मिलने के बाद इन्हें रिलीज किया जाएगा। इस मीटिंग में बोनस शेयरों के इश्यू को भी मंजूरी दी जा सकती है। कंपनी साल 2021 में लिस्ट हुई थी। तब से यह पहली बार बोनस शेयरों का तोहफा दे सकती है। Paytm के अभी 7.5 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर हैं। इनके पास कंपनी में जून 2026 के आखिर तक 8 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी थी।

नतीजों से पहले पेटीएम के शेयर में मामूली गिरावट दिखी। शेयर लगभग 1 प्रतिशत तक लुढ़ककर 1335.10 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग फ्लैट रहकर 1348 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 86300 करोड़ रुपये पर आ गया है। पेटीएम का IPO 18300 करोड़ रुपये का रहा था। कंपनी नवंबर 2021 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई।

JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि Paytm का जून 2026 तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिसकी वजह मुख्य बिजनेस की मजबूती है। कंपनी जून तिमाही में भी मुनाफा देख सकती है। EBITDA मार्जिन के तिमाही आधार पर बढ़ने की उम्मीद है।


Paytm शेयर 2 साल में 190 प्रतिशत मजबूत

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक महीने में 23 प्रतिशत, एक साल में 34 प्रतिशत और 2 साल में 190 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,407 रुपये और एडजस्टेड लो 947.10 रुपये है। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान One97 Communications ने 183 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था। एक साल पहले कंपनी 545 करोड़ रुपये के घाटे में थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये रहा था। मार्च 2025 तिमाही में यह 1,912 करोड़ रुपये था।

HDFC Bank Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर 5% तक गिरा; अब बाय, सेल या होल्ड? क्या हो स्ट्रैटेजी?

आज इन कंपनियों के भी नतीजे

20 जुलाई को पेटीएम के साथ-साथ अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज हेल्थकेयर, ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल, केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, इंडियन ओवरसीज बैंक, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, रैलिस इंडिया, श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी, शोभा, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया), टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और वीनस रेमेडीज भी तिमाही कमाई से पर्दा उठाएंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।