Get App

Multibagger Stock : इस शेयर ने 5 दिन में दिया 80% रिटर्न, अंतरिम डिविडेंड की खबर से लगे पंख

Forbes and Company के बोर्ड ने 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 650 फीसदी के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 अगस्त, 2022 तय की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 1:52 PM
Multibagger Stock : इस शेयर ने 5 दिन में दिया 80% रिटर्न, अंतरिम डिविडेंड की खबर से लगे पंख
फोर्ब्स एंड कंपनी Shapoorji Pallonji ग्रुप की कंपनी है। कंपनी के बोर्ड ने Macsa ID के साथ एक ज्वाइंट वेंचर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है

Forbes and Company Shares : अंतरिम डिविडेंड की खबर के बाद से फोर्ब्स एंड कंपनी के शेयर में तगड़ी रैली जारी है। शेयर गुरुवार, 18 अगस्त को बीएसई पर लगभग 10 फीसदी की तेजी के साथ बीएस 757.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका रिकॉर्ड हाई भी है। इस प्रकार शेयर पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में लगभग 80 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है।

गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड ने 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 650 फीसदी के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। इस खबर का असर Forbes & Company के शेयर पर दिख रहा है

65 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी

कंपनी के बोर्ड ने 13 अगस्त, 2022 को हुई अपनी मीटिंग में 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 अगस्त, 2022 तय की गई है। यानी यह स्टॉक 24 अगस्त 2022 को एक्स डिविडेंड हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि जिनके पास इस कंपनी के शेयर 24 अगस्त से पहले से होंगे उनको ही यह स्पेशल डिविडेंड मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें