Get App

Multibagger Stock: 5 साल में 1100% से ज्यादा चढ़ा शेयर, 2024 में अब तक 95% मजबूत

Gallantt Ispat Share Return: गैलेंट इस्पात का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 942.57 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने दिसंबर महीने की शुरुआत में बताया था कि उसे गुजरात और उत्तर प्रदेश सरकारों से इंडस्ट्रियल प्रमोशन पॉलिसीज के तहत 80.45 करोड़ रुपये का आंशिक SGST रिइंबर्समेंट मिला है

Ritika Singhअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 10:13 PM
Multibagger Stock: 5 साल में 1100% से ज्यादा चढ़ा शेयर, 2024 में अब तक 95% मजबूत

Multibagger Share: आयरन और स्टील प्रोडक्ट्स से जुड़ी एक कंपनी के शेयर ने पिछले 5 वर्षों में 1100 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। 5 साल पहले शेयर की कीमत 30 रुपये भी नहीं थी लेकिन आज यह 350 रुपये के स्तर पर है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, साल 2024 में अब तक शेयर की कीमत 95 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। यह शेयर है गैलेंट इस्पात (Gallantt Ispat)।

कंपनी का पुराना नाम गैलेंट मेटल लिमिटेड था। इसका शेयर पिछले एक साल में 87 प्रतिशत और एक सप्ताह में 3 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 8400 करोड़ रुपये है। सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

5 साल में 50000 का निवेश बना 6 लाख रुपये

Gallantt Ispat के शेयर की कीमत बीएसई पर 26 दिसंबर 2019 को 28.4 रुपये थी। 27 दिसंबर 2024 को शेयर 350.05 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब हुआ 5 वर्ष में 1132.57 प्रतिशत रिटर्न। कैलकुलेट करें तो 5 साल पहले शेयर में लगाया हुआ 25000 रुपये का अमाउंट आज की तारीख में 3 लाख रुपये हो गया होगा, बशर्ते शेयरों की बिक्री न की हो तो। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश 6 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 12 लाख रुपये बन गया होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें