Multibagger Stock: घरेलू और कॉमर्शियल जरूरतों के लिए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी Hardwyn India के शेयरों ने महज तीन साल में निवेशकों की जमकर चांदी कराई है। इसके शेयर तीन साल से भी कम समय में भी 3748 फीसदी से ऊपर चढ़े हैं। आज की ही बात करें तो स्टॉक स्प्लिट की योजना के खुलासे पर यह 16 फीसदी से अधिक चढ़ गया है। इसके शेयर बीएसई पर फिलहाल 16.60 फीसदी के उछाल के साथ 297.05 रुपये (Hardwyn India Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। एक साल में यह 243 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसका फुल मार्केट कैप 777.27 करोड़ रुपये है।
Stock Split की क्या है योजना
पिछले हफ्ते 7 अप्रैल को कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में स्टॉक स्प्लिट से जुड़ी योजना के बारे में जानकारी दी थी। सेबी के लिस्टिंग ऑब्लिगेंशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वॉयरमेंट्स के नियम 29 के तहत कंपनी ने खुलासा किया है कि बुधवार 26 जनवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होनी है। इसमें स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) के कैपिटल क्लॉज में बदलाव पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी की जरूरत पड़ेगी।
Hardwyn India के बारे में डिटेल्स
कंपनी के वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक यह किचन हार्डवेयर, डोर हार्डवेयर, ग्लास हार्डवेयर, फर्नीचर हार्डवेयर तैयार करती है। इसकी घरेलू से लेकर कॉमर्शियल हार्डवेयर सेगमेंट में पिछले करीब पांच दशकों से मौजूदगी है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो दिसंबर 2022 तिमाही में इसे 34.73 करोड़ रुपये के नेट इनकम हासिल हुई थी और इसने 30 करोड़ रुपये का नेट खर्च किया था। इसे 3.27 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था।
अब कंपनी के शेयरों की बात करें तो निवेशकों के लिए यह शानदार मल्टीबैगर साबित हुआ है। 27 अगस्त 2022 को यह महज 7.72 रुपये के भाव पर था और अब 297.10 रुपये पर है यानी कि तीन साल से भी कम समय में इसने निवेशकों की पूंजी 3748 फीसदी से अधिक बढ़ाई है। एक साल के टाइमफ्रेम की बात करें तो पिछले साल 13 अप्रैल 2022 को यह 86.71 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर था। इसके बाद सात महीने में ही यह 310 फीसदी उछलकर 18 नवंबर 2022 को 355.15 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह 16 फीसदी नीचे है लेकिन अब इसमें तेजी का रुझान दिख रहा है। आज ही यह 16 फीसदी से अधिक चढ़ा है।