Get App

Multibagger Stock: करोड़पति बनाने के बाद अब गिरावट का रूझान, 20% टूटने के बाद अभी और पैसे डुबोएगा यह शेयर

Multibagger Stock: एनर्जी और एनवॉयरमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी थर्मैक्स (Thermax) ने निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 20, 2022 पर 5:46 PM
Multibagger Stock: करोड़पति बनाने के बाद अब गिरावट का रूझान, 20% टूटने के बाद अभी और पैसे डुबोएगा यह शेयर
थर्मैक्स के शेयर 15 नवंबर 2001 को 10.78 रुपये के भाव (Thermax Share Price) पर थे। शुक्रवार 18 नवंबर को यह 2130.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया यानी कि उस समय इस कंपनी में लगाए हुए 51 हजार रुपये 21 वर्षों में 198 गुना बढ़कर 1 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।

Multibagger Stock: एनर्जी और एनवॉयरमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी थर्मैक्स (Thermax) ने निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई है। थर्मैक्स ने निवेशकों को 21 साल में महज 51 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। इस साल 2022 में भी यह 19 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन बाजार के जानकारों का आकलन है कि इसमें आगे गिरावट का रूझान दिख रहा है। मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक थर्मैक्स के शेयर 1911 रुपये के भाव तक फिसल सकते हैं जो मौजूदा भाव से करीब 11 फीसदी डाउनसाइड हैं। इसके शेयर शुक्रवार 18 नवंबर को बीएसई पर 2130.20 रुपये के भाव (Thermax Share Price) पर बंद हुए थे। इसका मार्केट कैप 25,382.68 करोड़ रुपये है।

21 साल में 51 हजार को बना दिया एक करोड़

थर्मैक्स के शेयर 15 नवंबर 2001 को 10.78 रुपये के भाव (Thermax Share Price) पर थे। शुक्रवार 18 नवंबर को यह 2130.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया यानी कि उस समय इस कंपनी में लगाए हुए 51 हजार रुपये 21 वर्षों में 198 गुना बढ़कर 1 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। कम टाइम फ्रेम की बात करें तो भी इसने निवेशकों की पूंजी में शानदार इजाफा किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें