Top Movement Stock of Week: पिछले हफ्ते इन 10 शेयरों में सबसे अधिक हलचल, निवेशकों की 23% से अधिक बढ़ गई पूंजी

Top Movement Stock of Week: पिछले कारोबारी सप्ताह में लगातार चार हफ्तों से चली आ रही मार्केट की तेजी थम गई और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो पिछले हफ्ते पेटीएम, नायका, रेल विकास निगम और जोमैटो जैसे इन 10 शेयरों में सबसे अधिक हलचल रही। कुछ शेयरों में तो एक ही हफ्ते में निवेशकों की पूंजी 23 फीसदी बढ़ गई।

Top Movement Stock of Week: पिछले कारोबारी सप्ताह में लगातार चार हफ्तों से चली आ रही मार्केट की तेजी थम गई और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स पिछले कारोबारी हफ्ते में 100 से अधिक अंकों के गिरावट के साथ 61,663 और निफ्टी 50 भी 40 से अधिक प्वाइंट्स के फिसलन के साथ 18308 पर बंद हुआ। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो पिछले हफ्ते पेटीएम, नायका, रेल विकास निगम और जोमैटो जैसे इन 10 शेयरों में सबसे अधिक हलचल रही। कुछ शेयरों में तो एक ही हफ्ते में निवेशकों की पूंजी 23 फीसदी बढ़ गई।

One97 Communications | मौजूदा भाव: 547 रुपये

आईपीओ से पहले निवेशकों को जारी शेयरों के लिए लॉक-इन पीरियड इस महीने की शुरुआत में समाप्त हो गया। इसके बाद ब्लॉक डील सेल ने बिकवाली का दबाव बनाया। पिछले हफ्ते पेटीएम 13 फीसदी से अधिक टूट चुका है।


M-Cap of Top 10 Firms: टॉप-10 की आठ कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल, सबसे अधिक ICICI Bank फायदे में, इन्हें हुआ नुकसान

FSN E-Commerce (Nykaa) | मौजूदा भाव: 192.40 रुपये

नायका के प्री-आईपीओ शेयरों के लिए लॉक-इन पीरियड 10 नवंबर को खत्म हो गया। इस पीरियड के समाप्त होने के बाद नायका के शेयरों की ब्लॉक डील के जरिए बिक्री शुरू हुई और इसके चलते भाव टूटने लगे। पिछले हफ्ते नायका के शेयर 7 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं।

Zomato | मौजूदा भाव: 67.15 रुपये

जोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने 18 नवंबर को कंपनी छोड़ दी और हालिया हफ्तों में यह तीसरा सबसे हाई-प्रोफाइल इस्तीफा रहा। इसके चलते कंपनी के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। पिछले कारोबारी हफ्ते में जोमैटो 7 फीसदी से अधिक टूट गया। मोहित गुप्ता के अलावा कंपनी के नए इनीशिएटिव्स हेड और पूर्व फूड डिलीवरी प्रमुख राहुल गंजू और इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस के प्रमुख सिद्धार्थ झावड़ भी हाल ही में कंपनी छोड़ चुके हैं।

Deepak Fertilizers | मौजूदा भाव: 767.35 रुपये

पिछले हफ्ते दीपक फर्टिलाइजर्स के शेयर 12 फीसदी से अधिक फिसल गए। बेमौसम और अधिक बारिश के चलते केमिकल और फर्टिलाइजर सेक्टर को बुरी तरह प्रभावित किया। दीपक फर्टिलाइजर्स का सितंबर 2022 तिमाही में नेट प्रॉफिट 195 फीसदी की उछाल के साथ 275.59 करोड़ रुपये और ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 51.7 फीसदी की उछाल के साथ 2719.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Market Next Week: अगले हफ्ते ये 10 दस बातें तय करेंगी बाजार की चाल, मंथली एक्सपायरी भी डालेगा असर

Metropolis Healthcare | मौजूदा भाव: 1445.85 रुपये

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयर पिछले हफ्ते 9 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। सीएनबीसी-टीवी 18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की जांच इकाई ने कंपनी के मुंबई स्थित ऑफिस में सर्च ऑपरेशन चलाया। इनकम टैक्स के छापे की खबर सामने आने के बाद इसके शेयर एक ही दिन में पांच फीसदी से अधिक टूट गए थे। यह देश में पैथोलॉजी लैब चैन चलाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है।

Aster DM Healthcare | मौजूदा भाव: 221.70 रुपये

जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 57 फीसदी की गिरावट के साथ 46.2 करोड़ रुपये रह गया। वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू 12 फीसदी की उछाल के साथ 2816 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके चलते कंपनी के शेयरों में बिकवाली रही और पिछले हफ्ते 9 फीसदी टूट गया।

Rail Vikas Nigam | मौजूदा भाव: 63.20 रुपये

रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर पिछले हफ्ते 23 फीसदी से अधिक उछले हैं। कंपनी को कई ऑर्डर मिले हैं जिसके चलते शेयरों की खरीदारी बढ़ी हैं। इसने मालदीव में 1544.60 करोड़ रुपये के एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए टेंडर हासिल कर लिया है। यह भारत सरकार का स्ट्रैटजिक प्रोजेक्ट है।

Facebook-Twitter से निकाले गए एंप्लॉयीज को Tata Motors देगी नौकरी, Jaguar Land Rover का ये है पूरा प्लान

Hindustan Zinc | मौजूदा भाव: 323.40 रुपये

पिछले हफ्ते हिंदुस्तान जिंक 9 फीसदी मजबूत हुआ है। वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक ने 6500 करोड़ रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के बोर्ड ने 15.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 नवंबर है।

Kirloskar Oil | मौजूदा भाव: 356.85 रुपये

किर्लोस्कर ऑयल का नेट प्रॉफिट सितंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 23 फीसदी की उछाल के साथ 82.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 23 फीसदी के उछाल के साथ 1228 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके चलते कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और पिछले हफ्ते यह 23 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

Bharat Forge | मौजूदा भाव: 836.70 रुपये

पिछले हफ्ते भारत फोर्जे के शेयर 5 फीसदी से अधिक टूट गए। सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48 फीसदी गिरकर 141 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 2386 करोड़ रुपये से बढ़कर 3076 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने दो रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 1.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।