Get App

Multibagger Stock: डिफेंस सेक्टर की कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, 4 साल में दे चुका है 1488% रिटर्न

HAL Share Price: पिछले एक महीने में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 88 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 180 फीसदी का मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले चार सालों में स्टॉक ने 1488 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 15, 2024 पर 10:31 PM
Multibagger Stock: डिफेंस सेक्टर की कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, 4 साल में दे चुका है 1488% रिटर्न
पब्लिक सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

पब्लिक सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की इस कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.89 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 5199.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 5,434.90 रुपये और 52-वीक लो 1,767.95 रुपये है।

Hindustan Aeronautics पर ब्रोकरेज बुलिश

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है और Buy रेटिंग के साथ 5725 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी की रैली आ सकती है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हमें उम्मीद है कि डिफेंस के स्वदेशीकरण और निर्यात को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव बनी हुई है, इसलिए HAL 3-5 सालों तक डबल डिजिट ग्रोथ जारी रखेगा। HAL एक अच्छी स्थिति में है, क्योंकि बिजनेस में हाई टेक्नोलॉजी एंट्री बैरियर हैं।"

एलारा सिक्योरिटीज ने भी HAL के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है और 5590 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "हमें FY24-26E के दौरान 17 फीसदी की अर्निंग CAGR और FY25-26E के दौरान 24 फीसदी RoE की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें