Get App

Multibagger Stock: 55 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति, अब आगे भी बंपर कमाई का है मौका, क्या आपने लगाए हैं पैसे?

Multibagger Stock: किचन से जुड़े आइटम्स बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में दो फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों की भर-भरकर कमाई कराई है। महज 55 हजार रुपये के निवेश पर ही इसने कम समय में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब आगे भी एक्सपर्ट इसमें तेजी के आसार देख रहे हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 5:58 PM
Multibagger Stock: 55 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति, अब आगे भी बंपर कमाई का है मौका, क्या आपने लगाए हैं पैसे?
TTK Prestige के शेयर 18 मार्च 2005 को महज 3.99 रुपये में थे। अब यह 186 गुना ऊपर 742.70 रुपये में मिल रहा है। इसका मतलब हुआ कि महज 55 हजार रुपये के निवेश ने ही निवेशकों को फटाफट 18 साल में ही करोड़पति बना दिया। (Image- Pixabay)

Multibagger Stock: किचन से जुड़े आइटम्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी टीटीके प्रेस्टिज (TTK Prestige) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में दो फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों की भर-भरकर कमाई कराई है। महज 55 हजार रुपये के निवेश पर ही इसने कम समय में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब आगे भी एक्सपर्ट इसमें तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक मौजूदा लेवल से इसके शेयर अभी 35 फीसदी और चढ़ सकते हैं। इसके शेयर आज बीएसई पर 742.70 रुपये (TTK Prestige Share Price) पर बंद हुए हैं।

एक्सपर्ट क्यों लगा रहे दांव

टीटीके एक धीमी ग्रोथ वाली कंपनी है। वित्त वर्ष 2012-2017 के बीच इसका EBITDA महज 4.3 फीसदी के CAGR (कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ा। हालांकि इसके बाद वित्त वर्ष 2017-22 में इसमें शानदार 14.3 फीसदी की ग्रोथ रही। डिस्ट्रीब्यूशन में लगातार विस्तार, दक्षिण भारत से भारत विस्तार, नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के चलते इसके EBITDA की यह तेज ग्रोथ रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें