Ambuja Cements Share Price: समय से पहले कर्ज चुकाने के बावजूद नहीं दिखी खरीदारी, 2% से अधिक टूट गए शेयर

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को खरीदने के लिए अदाणी ग्रुप ने जो लोन लिया था, उसमें से 50 करोड़ डॉलर (4097 करोड़ रुपये) का समय से पहले चुकता हो गया है। हालांकि इसके बावजूद सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर दो फीसदी से अधिक टूटकर 370.65 रुपये के भाव पर फिसल गए थे

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
सीमेंट सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में सीमेंट की मजबूत मांग रहेगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को खरीदने के लिए अदाणी ग्रुप ने जो लोन लिया था, उसमें से 50 करोड़ डॉलर (4097 करोड़ रुपये) का समय से पहले चुकता हो गया है। हालांकि इसके बावजूद सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर दो फीसदी से अधिक टूटकर 370.65 रुपये के भाव पर फिसल गए थे। फिलहाल यह 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 373.60 रुपये के भाव (Ambuja Cements Share Price) पर ट्रेड हो रहा है।

    अदाणी ग्रुप ने पिछले साल सितंबर 2022 में अंबुजा सीमेंट्स और इसकी सब्सिडियरी एसीसी को होल्सिम से खरीद लिया था। यह सौदा करीब 1050 करोड़ डॉलर में पड़ा था। होल्सिम ने अंबुजा सीमेंट्स की 63.19 फीसदी और एसीसी की 54.53 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। एसीसी में इसकी जो 54.53 फीसदी हिस्सेदारी थी, उसमें से 50.05 फीसदी अंबुजा सीमेंट्स के जरिए थी।

    अदाणी ग्रुप ने तय समय से पहले 2.15 अरब डॉलर का लोन चुकाया, जानिए क्या थी लोन चुकाने की डेडलाइन

    समय से पहले Ambuja Cements का 50 करोड़ डॉलर लोन चुकता


    अंबुजा सीमेंट्स के अधिग्रहण के लिए जो लोन लिया गया था, उसमें 50 करोड़ डॉलर का कर्ज समय से पहले चुका दिया गया। अदाणी ग्रुप ने कहा कि यह इक्विटी कांट्रिब्यूशन बढ़ाने की प्रमोटर्स की प्रतिबद्धता के मुताबिक ही है और प्रमोटर्स ने अंबुजा-एसीसी के 660 करोड़ डॉलर की टोटल एक्विजिशन वैल्यू में से 260 करोड़ डॉलर निवेश कर दिया है। अदाणी ग्रुप का कहना है कि पूरा प्रीपेमेंट कार्यक्रम छह हफ्ते के भीतर पूरा हो गया जो मजबूत लिक्विडिटी मैनेजमेंट और स्पांसर लेवल पर पूंजी तक पहुंच को साबित करता है।

    मूडीज को है सीमेंट सेक्टर पर भरोसा

    सीमेंट सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 मं सीमेंट की मजबूत मांग रहेगी। सीमेंट का उत्पादन इन दोनों वित्त वर्षों में 6-8 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष 2022 में सीमेंट सेक्टर 21 फीसदी मजबूत हुआ था। रेटिंग एजेंसी का मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, आवासीय प्रोजेक्ट्स में तेजी और इकनॉमिक ग्रोथ में उछाल के चलते सीमेंट की मांग मजबूत बनी रहेगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।