Get App

Multibagger Stock: 2 साल में ₹32 से ₹1000 के लेवल पर पहुंचा शेयर, ₹1 लाख के बने ₹31 लाख

Kesar India Share Return: बीएसई के मुताबिक, 2 साल पहले शेयर 32.5 रुपये पर था। वहीं आज कीमत 1000 रुपये से ज्यादा है। वित्त वर्ष 2023-24 में केसर इंडिया का रेवेन्यू 52.63 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 10 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,143.25 रुपये है

Ritika Singhअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 3:50 PM
Multibagger Stock: 2 साल में ₹32 से ₹1000 के लेवल पर पहुंचा शेयर, ₹1 लाख के बने ₹31 लाख
बीएसई पर केसर इंडिया के शेयर में 4 नवंबर 2024 को 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 1030.70 रुपये पर लोअर सर्किट लगा।

Multibagger Share: नागपुर की एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी ने निवेशकों को बेहद कम वक्त में ही बंपर रिटर्न दिया है। शेयर की कीमत केवल दो साल में 3000 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुकी है। केवल एक साल के अंदर शेयर 1000 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। यह कंपनी है केसर इंडिया (Kesar India), जिसे केसर लैंड्स (Kesar Lands) के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी 12 जुलाई 2022 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

लिस्टिंग के दिन इसके शेयर का बीएसई पर क्लोजिंग प्राइस 174 रुपये था। तब से लेकर अब तक शेयर की कीमत 492 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुकी है। मार्केट कैप 2500 करोड़ रुपये हो चुका है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

2 साल में ₹50000 के बनाए ₹16 लाख

बीएसई पर केसर इंडिया के शेयर में 4 नवंबर 2024 को 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 1030.70 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। 2 साल पहले 3 नवंबर 2022 को शेयर 32.5 रुपये पर था। इस तरह ​2 साल में रिटर्न हुआ 3071 प्रतिशत। इस बेसिस पर कैलकुलेट करें तो अगर किसी ने 10000 रुपये शेयरों में लगाए होंगे और शेयर बिक्री नहीं की होगी तो 2 साल के अंदर उसका निवेश 3 लाख रुपये बन चुका होगा। इसी तरह 20000 रुपये का निवेश 6 लाख रुपये, 50000 रुपये का निवेश लगभग 16 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 31 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें