Get App

Multibagger Stock : पावर कंपनी ने शुरू की विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट, 2 साल में 1 लाख को बना चुका है 23 लाख

अप्रैल 2021 में कंपनी के एक शेयर की कीमत 21.25 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 488 रुपये के भाव पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि इस दौरान निवेशकों का पैसा लगभग 23 गुना बढ़ा है। अगर आपने दो साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आपकी रकम बढ़कर लगभग 23 लाख हो जाती

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 9:01 PM
Multibagger Stock : पावर कंपनी ने शुरू की विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट, 2 साल में 1 लाख को बना चुका है 23 लाख
मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करके आप कम समय में ही भारी-भरकम रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

Multibagger Stock : मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करके आप कम समय में ही भारी-भरकम रिटर्न हासिल कर सकते हैं। अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो रिन्यूएबल एनर्जी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी KPI Green Energy पर नज़र रख सकते हैं। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में 83 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले दो साल में तो यह स्टॉक लगभग 22 फीसदी चढ़ चुका है।

कंपनी ने हाल ही में दुनिया भर के कई देशों में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को डेवलप करने के लिए UAE-बेस्ड Tristar ट्रांसपोर्ट के साथ एक एग्रीमेंट किया है। आज KPI Green Energy के शेयर 0.53 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 488 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कंपनी ने शुरू की विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट

KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने भावनगर, गुजरात में 26.1-मेगावाट विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट शुरू की है। इस प्रोजेक्ट में भावनगर में भुंगर साइट पर 16.1 मेगावाट विंड और 10 मेगावाट सोलर पावर जनरेटिंग कैपिसिटी शामिल है। इसे गुजरात विंड-सोलर हाइब्रिड पावर पॉलिसी 2018 के तहत स्थापित किया गया है। कंपनी ने इस विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट से उत्पन्न बिजली को कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) क्लाइंट्स को बेचेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें