Get App

Multibagger Stock : तीन साल में 670% रिटर्न, अब बोनस शेयर जारी करेगी कंपनी

Krishana Phoschem के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर की घोषणा की है। बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 तय की गई है। इस स्टॉक में पिछले 1 साल में 45 फीसदी की तेजी देखी गई है। पिछले 3 सालों में इसने अपने निवेशकों को 670 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 15, 2023 पर 3:01 PM
Multibagger Stock : तीन साल में 670% रिटर्न, अब बोनस शेयर जारी करेगी कंपनी
अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Krishana Phoschem के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Stock : अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Krishana Phoschem के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है। बीते शुक्रवार को यह स्टॉक 0.57 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 498.15 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1,476 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 559.40 रुपये और 52-वीक लो 336.05 रुपये है।

बोनस शेयर का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर की घोषणा की है। बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 तय की गई है। कंपनी के 10 रुपये के फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों पर वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए 0.50 रुपये प्रति शेयर (या 5 प्रतिशत) का डिविडेंड दिया गया। फाइनल डिविडेंड की एक्स-डेट 21 सितंबर 2023 थी।

तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें