Multibagger Stock: मिनी डायमंड्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में पिछले 8 कारोबारी दिनों में 17 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है। यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है, जिसने अपने निवेशकों का तगड़ा मुनाफा कराया है। इसके शेयरों की कीमत 100 रुपये से भी कम है और इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपना पहला रिटेल डिजाइनर लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी स्टोर खोला है। कंपनी के शेयरों में आज 12 अगस्त को दो फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 96.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 34.32 करोड़ रुपये हो गया है।
