Get App

Multibagger Stock: 4 साल में 1700% का रिटर्न, ₹50 से चढ़कर ₹929 पर पहुंचा शेयर

Nava Ltd Share Return: नवा लिमिटेड जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के वित्तीय नतीजे 14 नवंबर 2024 को जारी करेगी। शेयर ने बीएसई पर 18 सितंबर 2024 को 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 1,346.70 रुपये क्रिएट किया था। शेयर ने साल 2024 में अब तक पैसा लगभग डबल कर दिया है

Ritika Singhअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 3:55 PM
Multibagger Stock: 4 साल में 1700% का रिटर्न, ₹50 से चढ़कर ₹929 पर पहुंचा शेयर
Nava Ltd का मार्केट कैप 14000 करोड़ रुपये के करीब है।

Multibagger Share: 50 साल पुरानी एक कंपनी के शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। शेयर पिछले एक साल में 125 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। वहीं 4 साल के अंदर 1700 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न मिला है। यह शेयर है नवा लिमिटेड। यह एक डायवर्सिफाइड ग्लोबल कंपनी है, ​जो मेटल्स, एनर्जी, माइनिंग, एग्रीबिजनेसेज और हेल्थकेयर जैसे उभरते बिजनेसेज में है। 50 साल पुरानी इस कंपनी की मौजूदगी एशिया और अफ्रीका में है। यह फेरोएलॉय मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी, माइनिंग, एग्रीबिजनेस और O&M सर्विसेज में अग्रणी है।

बीएसई के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप 14000 करोड़ रुपये के करीब है। वहीं एक सप्ताह में शेयर 11 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

4 साल में 1 लाख के बने 18 लाख

बीएसई के डेटा के मुताबिक, नवा लिमिटेड के शेयर की कीमत 12 नवंबर 2020 को 49.75 रुपये थी। 12 नवंबर 2024 को शेयर 928.70 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह 4 साल में शेयर ने 1766.73 प्रतिशत का रिटर्न दिया। अगर किसी ने 4 साल पहले शेयर में 50000 रुपये लगाए होंगे और अभी तक शेयर बिक्री नहीं की होगी, तो उसका निवेश 9 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होगा। इसी तरह 1 लाख रुपये का निवेश 18 लाख रुपये से ज्यादा और 2 लाख रुपये का निवेश 37 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें