Get App

Multibagger stock: 4 साल में 930% का तगड़ा रिटर्न, इंडियन रेलवे से मिला 432 करोड़ का नया ऑर्डर

Multibagger stock: पिछले एक महीने में ओरिएंटल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 50 फीसदी की तेजी देखी गई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 55 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 533 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 11:28 PM
Multibagger stock: 4 साल में 930% का तगड़ा रिटर्न, इंडियन रेलवे से मिला 432 करोड़ का नया ऑर्डर
ओरिएंटल फाउंड्री प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय रेलवे से 432.16 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

ओरिएंटल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी ओरिएंटल फाउंड्री प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय रेलवे से 432.16 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आज 11 जुलाई को यह जानकारी दी। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह स्टॉक BSE पर 378.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,326.53 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 53.15 रुपये है।

Oriental Rail Infra को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार इस ऑर्डर में रेलवे बोर्ड द्वारा स्पेसिफाइड 1200 BVCM-C वैगनों का निर्माण और सप्लाई शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट में बताया गया है कि कुल लागत का 90 फीसदी रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) द्वारा जारी इंस्पेक्शन सर्टिफिकेट और मटेरियल के डिस्पैच/डिलीवरी के प्रूफ के आधार पर प्राप्त किया जाएगा। शेष 10% का भुगतान गूड्स के रिसिप्ट, इंस्पेक्शन और एक्सेप्टेंस के बाद किया जाएगा। यह आदेश 31 मार्च 2026 तक एग्जीक्यूट होने की उम्मीद है।

कैसे रहे Oriental Rail Infra के तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें