Get App

Multibagger stock picks : IT स्टॉक्स भागने के लिए तैयार, मीडिया और एंटरटेनमेंट में लग जाएगी मल्टीबैगर्स की झड़ी

Multibagger stock picks : कैपिटल मार्केट शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने आगे कहा कि इस सेक्टर के अलग-अलग शेयर अपने अपट्रेंड के अलग-अलग पोजीशन पर हैं। सेबी के नए नियमों से इनमें कुछ करेक्शन ही होगा, किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं है। इस शेयरों में करेक्शन में खरीदारी को मौके हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 3:05 PM
Multibagger stock picks : IT स्टॉक्स भागने के लिए तैयार, मीडिया और एंटरटेनमेंट में लग जाएगी मल्टीबैगर्स की झड़ी
Multibagger stock picks :सुशील केडिया के मुताबिक वोडाफोन में 18 रुपए की चाल शुरू हो चुकी है। भारती एयरटेल भी न्यू हाई की तरफ भागता दिख सकता है

Multibagger stock picks : सारे के सारे आईटी स्टॉक्स अब निवेशकों के लिए एक्युमुलेशन जोन में आ गए हैं। आईटी सेक्टर बॉटम बनाने के कगार पर है। जैसे ही आईटी सेक्टर का बॉटम बनेगा एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयर नई तेजी के लिए तैयार होंगे इन शेयरों में यहां से लेकर दीवाली तक 50 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल सकता है। ये बातें Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हुई बातचीत में कहीं हैं। उनका मानना है कि इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस में भी 20-22 फीसदी की अपमूव देखने को मिल सकता है। लेकिन ये बॉटम बनाने के लिए अभी ये 1-2 फीसदी और गिर सकते हैं। इस जोखिम को ध्यान में रखते हुए ही हमें इन शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

कैपिटल मार्केट शेयरों में बड़ी गिरावट का डर नहीं

कैपिटल मार्केट शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने आगे कहा कि इस सेक्टर के अलग-अलग शेयर अपने अपट्रेंड के अलग-अलग पोजीशन पर हैं। सेबी के नए नियमों से इनमें कुछ करेक्शन ही होगा, किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं है। इस शेयरों में करेक्शन में खरीदारी को मौके हैं।

न्यू एज कंपनियों में शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें